अमृतसर | दरबार साहिब माथा टेकने जा रही कंवलजीत कौर का पर्स दो अज्ञात बाइक सवार छीन ले गए। कंवलजीत कौर ने बताया कि वह दरबार साहिब माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार आए और पर्स छीन फरार हो गए। पर्स में 4 हजार रुपए और मोबाइल फोन था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
No comments: