
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिले, सरकारी स्कूल पूरी तरह से स्मार्ट बनें इसके लिए शिक्षा विभाग प्रयासरत है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने अब मिशन साै फीसदी रिजल्ट मुहिम शुरू की है। इसका मकसद है कि हर स्कूल का रिजल्ट साै फीसदी रहे। इसे लेकर विभाग ने विशेष शिक्षा सुधार टीमाें का गठन किया है जाे स्कूलाें में विद्यार्थियों अाैर टीचर्स काे अच्छा रिजल्ट हासिल करने के टिप्स देंगी। जिले में 4 मुख्य विषयाें के जिला मैंटर अाैर हर ब्लाॅक में विषयवार 13-13 ब्लाॅक मैंटर तैनात किए गए हैं, जाे स्कूलाें में स्टूडेंटस अाैर टीचर्स काे पेश अा रही समस्याअाें का हल निकालेंगे। जिले में मैथ मैंटर राजीव कुमार, जिला साइंस मैंटर अभिनव जाेशी, जिला इंगलिश व एसएस मैंटर डाॅ. कुलवीर काैर माैजूद हैं। इनके साथ ब्लाॅक स्तर पर भी इन विषयों के ब्लाॅक मैंटर तैनात किए गए हैं। शिक्षा सुधार टीमें लगातार स्कूलाें की विजिट करेंगी। सेक्रेटरी एजुकेशन कृष्णकुमार की देखरेख में शिक्षा के स्तर काे ऊपर उठाने के लिए किए जा रहे प्रयास कारगर साबित हाे रहे हैं। इसके लिए सेक्रेटरी एजुकेशन द्वारा समय-समय पर टीमें गठित की जा रही हैं ताकि सरकारी स्कूलाें की पढ़ाई में सुधार किया जा सके। बता दें कि जब से कृष्ण कुमार ने बताैर सेक्रेटरी एजुकेशन पद संभाला है तब से सरकारी स्कूलाें की हालत के साथ ही बच्चाें के रिजल्ट में भी सुधार हाे रहा है। उनके द्वारा शुरु की गई सेल्फ स्मार्ट स्कूल बनाने की मुहिम भी रंग ला रही है जिसके चलते प्रदेश भर के 60 फीसदी सेल्फ स्मार्ट बनाए जा चुके हैं। सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल फीलखाना के प्रिंिसपल कर्मजीत सिंह ने बताया कि विभाग का पढ़ाई का स्तर ऊंचा उठाने का यह प्रयास सराहनीय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jw0hZ3
via
No comments: