
अबोहर | गांव आलमगढ़ के सरकारी हाई स्कूल में वीरवार को नए कमरों के निर्माण का नींव पत्थर विधिवत रूप से रखा गया। सभी ने अरदास करते हुए स्कूल की तरक्की के लिए कामना की। स्कूल मुख्याध्यापिका सुरिंद्र कौर ने कहा कि पिछले कुछ समय में सरकारी स्कूलों बढ़ती सुविधाओं के चलते लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों में बढ़ रहा है और हर वर्ष सरकारी स्कूलों में अधिक बच्चे दाखिला करवा रहे हैं। वह बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध हैं। इस अवसर पर गांव के सरपंच जगदीश कुमार, राम प्रकाश जिंदल, स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, स्कूल स्टॉफ के अलावा विद्यार्थी व कई अभिभावक भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PEy32b
via
No comments: