Breaking News

test

दिवाली की शाम खेल रहे थे जुआ, हारने पर पत्थर मार एक युवक की हत्या कर दी, परिजनों ने लगाया आरोप

धर्मशाला.जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल की धनेटी भुरियां में दिवाली की शाम एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि जुआ खेल रहे कुछ लोगों ने उनकी हत्‍या की है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ दीपा (50 साल ) पंचायत धनेटी भुरियां तहसील नूरपर के रूप में हुई है।

परिजनों का कहना है जुआ खेल रहे कुछ लोगाें ने उनकी हत्‍या की है। नूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बेटी कल्पना और भतीजे मुनीश कुमार ने आरोप लगाया है कि कुलदीप सिंह की हत्या की गई है।

परिजनों के अनुसार मौके पर खून से लथपथ पड़ा पत्थर, शराब की खाली बोतलें और ताश आदि सुराग भी इसी ओर पुख्ता इशारा कर रहे हैं। घटना दिवाली वाली की शाम के सात बजे के करीब की बताई जा रही है। कुछ लोग गांव में एक जगह ताश खेल रहे थे और उक्त व्यक्ति भी इस दौरान उधर से गुजर रहा था।

इस दौरान कुछ लोग जो कि जुआ हार गए थे उनकी कुलदीप सिंह से कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि कुलदीप उक्त जगह बेसुध पड़ा है। परिजन उक्त जगह पहुंचे तो उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुलदीप की हत्या की गई है क्योंकि उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया गया था और मौके पर खून से सना पत्थर भी हत्या का साफ इशारा कर रहा है।

मामले की सूचना मिलने पर नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कुछ लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया पुलिस घटना के सारे साक्ष्य जुटा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जुऐं में हारने के बाद युवक की हत्या की। डेमो फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BR8xi0
via
दिवाली की शाम खेल रहे थे जुआ, हारने पर पत्थर मार एक युवक की हत्या कर दी, परिजनों ने लगाया आरोप दिवाली की शाम खेल रहे थे जुआ, हारने पर पत्थर मार एक युवक की हत्या कर दी, परिजनों ने लगाया आरोप Reviewed by Dibyendu on 04:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.