मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि इस एयरपोर्ट का आर्थिक घाटा, जो कांग्रेस के कुशासन के समय से चल रहा था और अब फायदे मंे तबदील हो चुका है। मलिक ने उस वक्त एयरपोर्ट के विकास की जिम्मेदारी संभाली, जब कांग्रेस की यूपीए सरकार ने षड्यंत्र करके एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के चलते इस हवाई अड्डे की स्थिति पूरी तरह से चरमर्रा चुकी थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई और नई फ्लाइट्स इस एयरपोर्ट की मिलेंगी। इस एयरपोर्ट से पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिप्र के लोगों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने साजिश के तहत अमृतसर एयरपोर्ट से चलने वाली कई उड़ानें बंद कर उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर दिया था और एयरपोर्ट का आर्थिक घाटा 80 करोड़ तक जा पहुंचा था। मगर अब पीएम मोदी के नेतृत्व में यह एयरपोर्ट मुनाफे में जा रहा है। उन्होंेने कहा कि उनकी ओर से इस हवाई अड्डे पर 500 करोड़ से ज्यादा के कार्य करवाए हैं, जिसमें हर मौसम में उतरने के लिए कैट-3बी लाइटिंग, नई हवाई पट्टी का निर्माण और अब बड़ा जहाज भी आसानी से लैंड कर सकता है।
अमृतसर से लंदन की फ्लाइट शुरू करते भाजपा सांसद श्वेत मलिक, केंद्रीय मंत्री साेम प्रकाश, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला, हरभजन सिंह अौर अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NsqlWo
via
घाटे में था एयरपोर्ट, मोदी लाए फायदे में : सोम
Reviewed by Dibyendu
on
19:03
Rating:
No comments: