
अमृतसर | लौह पुरुष के रूप में जाने जाते सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला परिषद में एडीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए खुद को समर्पित करने की कसम दिलाई। एडीसी ने समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मन में देश की एकता की भावना परिपक्व करने की अपील की और कहा कि राष्ट्रीय एकता साथ ही हम देश को आगे लेकर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ऐसे नेता थे, जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में प्रमुख भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर जनरल अनमजोत कौर, सुपरिंटेंडेंट परमिंदर कौर, सुखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह के अलावा डिप्टी कमिश्नर दफ्तर का सारा स्टाफ उपस्थित था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JAYQIL
via
No comments: