Breaking News

test

गुजरात: 3500 व्यंजनों से लगा भगवान का भोग, 8 दिन से बन रहे थे पकवान

बिहार के बेतिया जिले का मामला

बिहार के बेतिया जिले का मामला

कॉलेज की सीढ़ी और खुले मैदान में साथ बैठकर परीक्षा देते दिखे छात्र

कॉलेज की सीढ़ी और खुले मैदान में साथ बैठकर परीक्षा देते दिखे छात्र

प्रबंधन का तर्क- क्षमता से दोगुने छात्रों को सेंटर भेजा

भास्कर न्यूज | बेतिया

बिहार में बेतिया जिले के रामलखन सिंह महाविद्यालय डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थी मैदान में एक साथ बैठकर परीक्षा देते दिखाई दिए। सवाल उठने पर कॉलेज प्रबंधन ने कहा- कॉलेज की क्षमता सिर्फ दो हजार स्टूडेंट्स की है। लेकिन यहां पांच हजार स्टूडेंट्स का सेंटर बना दिया गया है। इस कारण स्टूडेंट्स को सीढ़ियों और खुले मैदान में बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। ये तस्वीरें शनिवार को उस वक्त ली गईं, जब ग्रेजुएशन के तीसरे साल के छात्रों की परीक्षा कराई जा रही थी। कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रबंधन की ओर से कॉलेज में परीक्षा भवन बनाने की मांग करते हुए प्रशासन को पत्र भी लिखा गया था। लेकिन कोई समाधान होने से पहले ही प्रशासन ने यहां पर एक साथ इतने स्टूडेंट्स का सेंटर बना दिया। हालांकि बेतिया के जिला प्रशासन ने इस संबंध में फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।

3 भाषाएं | 12 राज्य

65 संस्करण

वडोदरा | गुजरात में वडोदरा के अटलादरा में स्वामीनारायण मंदिर में सोमवार को गुजराती नववर्ष और अन्नकूट पूजा के मौके पर भगवान को 3500 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसी के साथ 10 साल पहले बना 2800 पकवान के अन्नकूट का विश्व रिकॉर्ड टूट गया। यह रिकॉर्ड अमेरिका के शिकागो स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के नाम था। अटलादरा के मंदिर में बनाए गए पकवानों में, मिठाइयां, फल, मेवे, केक से ड्राई फ्रूट्स तक शामिल हैं। मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया। इस मौके पर महाआरती भी की गई। भोग के लिए 8 दिन से पकवान बनाए जा रहे थे। -फोटो: प्रणय शाह

ब्रिटेन: शादी के एक माह बाद ड्यूटी के दौरान अफसर की जान गई, 5000 बाइकर्स ने 24 किमी रैली निकालकर सम्मान दिया

अफसर एंड्रयू हार्पर को चोरों ने गाड़ी से रौंदकर चुराई थी उनकी बाइक

एजेंसी | लंदन

ब्रिटेन के बर्कशायर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अफसर की हत्या कर दी गई। रविवार को उनके सम्मान में 5000 बाइकर्स ने 24 किमी रैली निकाली और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत अफसर पीसी एंड्रयू हार्पर की याद में निकाली गई इस रैली को ‘राइड ऑफ रिस्पैक्ट’ नाम दिया गया। राइड आरएएफ बेंसन से शुरू होकर 24 किमी दूर ऑक्सफोर्डशायर के एबिंगडन एयरफील्ड में समाप्त हुई। राइड के दौरान प|ी पीसी हार्पर ने पति का लेदर जैकेट पहना और अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर राइडर्स का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में करीब 14 लाख रुपए चैरिटी के लिए जुटाए गए। आयोजन में एंड्रयू के सम्मान में जुटे लोगों को देखकर परिवार ने आभार जताया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 28 वर्षीय एंड्रयू टेम्स वैली पुलिस में कार्यरत थे। 15 अगस्त के दौरान बर्कशायर में चोरों ने उनकी क्वाड बाइक चुराने के लिए उन्हें कार से रौंद दिया था। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। करीब दो माह अस्पताल में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। 14 अक्टूबर को एंड्रयू का अंतिम संस्कार किया गया। अफसर की हत्या, बाइक चोरी और साजिश रचने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।

दैनिक भास्कर

रैली में आए लोगों ने अपनी-अपनी बाइक पर एंड्रयू का फोटो भी लगाया।

, अमृतसर, मंगलवार 29 अक्टूबर, 2019

1500 महिलाओं ने सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पकवान तैयार किए

800 युवक रात 8 से सुबह 3 बजे तक भोग के लिए पकवान बनाते रहे

हर दिन औसतन 15 घंटे पकवान बनाए गए

30 हजार वर्गफीट में भगवान का मंडप बनाया।

प्रेम प्रदर्शन का अनोखा त्योहार

हिंगोट युद्ध: दो गुटों ने एक-दूसरे पर बरसाए आग के गोले; 20 जख्मी

भास्कर न्यूज | इंदौर

मध्यप्रदेश में इंदौर से करीब 50 किमी दूर गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध हुआ। सदियों पुरानी यह परंपरा भगवान देवनारायण मंदिर के मैदान में हुई। यहां आसपास के गांवों के योद्धाओं की दो टोलियों ने एक-दूसरे पर अग्निबाण छोड़े। युद्ध में इस बार 20 लोग घायल हुए। यह परंपरा शाम 4 बजे शुरू हुई और अंधेरा होते ही खत्म हो गई। योद्धाओं ने सबसे पहले देवनारायण मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद मैदान में पहुंचकर आग के गोले हिंगोट बरसाने शुरू कर दिए। सुरक्षा के मद्देनजर यह मैदान जालियों से घेरा गया, ताकि आग के गोले मैदान से बाहर न आ सकें। स्थानीय लोग बताते हैं कि गांवों के लोगों के बीच प्रेम प्रदर्शन के लिए यह परंपरा हर साल दिवाली के दूसरे दिन आयोजित की जाती है।

फ्रांस: रसोई में टंगी मिली 13वीं सदी की पेंटिंग 188 करोड़ रु. में नीलाम

इसकी अनुमानित कीमत 31 से 47 करोड़ रुपए थी

एजेंसी | पेरिस

फ्रांस के कॉम्पैनियन में एक बुजुर्ग महिला की रसोई में टंगी मिली 13वीं सदी की पेंटिंग 188 करोड़ रु. में नीलाम हुई। पेरिस के शैंटिली में रहने वाले एक खरीदार ने रविवार को इसे खरीदा है। यह मध्ययुगीन काल से संबंध रखने वाली पेंटिंग की अब तक की सबसे महंगी बोली है। नीलामी में रखे जाने से पूर्व पेंटिंग की कीमत 31 करोड़ से लेकर 47 करोड़ रुपए तक आंकी गई थी। गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 90 साल की महिला और उसके परिवार को पेंटिंग के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी। महिला को लगता था, यह रूस का कोई दुर्लभ चित्र है। इस पेंटिंग में ईसा मसीह को दिखाया गया है। इटली के कलाकार सीमाबु द्वारा तैयार की गई यह पेंटिंग 26 सेमी लंबी और 20 चौड़ी है। नीलामी के आयोजनकर्ताओं ने इसे जून में खोजा था।

हेलीकॉप्टर का रेस्क्यू: 11,500 फीट की ऊंचाई से एयरलिफ्ट किया प्राइवेट चॉपर

देहरादून | उत्तराखंड के केदारनाथ में एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसे भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने 11,500 फीट की ऊंचाई से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए निचले इलाके तक पहुंचाया। एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टर को देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड तक पहुंचाया। यहां से इसे मरम्मत के लिए भेजा गया। उल्लेखनीय है कि यूटी एयर प्रा. लिमिटेड के इस चॉपर को देहरादून तक पहुंचाने के लिए कंपनी के अधिकारियों ने एयरफोर्स से मदद मांगी थी।

हांगकांग: 70 साल पुरानी घड़ी नीलामी के लिए रखी गई, कीमत 99 करोड़ रु.

हांगकांग | हांगकांग स्थित क्रिस्टी नीलामी घर में 70 साल पुरानी दुर्लभ कलाई घड़ी नीलामी के लिए रखी गई है। इसकी अनुमानित कीमत 14 मिलियन डॉलर (करीब 99 करोड़ रुपए) आंकी गई है। क्रिस्टी के मुताबिक, गुलाबी रंग की इस दुर्लभ घड़ी का नाम पटेक फिलिप्पी है। यह 18 कैरेट गोल्ड से बनी है। अभी तक नीलाम की गई घड़ियों में इसकी कीमत सबसे ज्यादा आंकी गई है। 27 नवंबर को इसकी नीलामी की जाएगी। क्रिस्टी के विशेषज्ञों ने बताया कि अभी तक नीलामी में बेची जाने वाली सबसे महंगी घड़ी स्टेनलेस स्टील की डेटोना रोलेक्स है। वह 75 करोड़ रु. में नीलाम हुई थी।

 मध्यप्रदेश|छत्तीसगढ़|राजस्थान|नई दिल्ली|पंजाब चंडीगढ़|हरियाणा|हिमाचल प्रदेश|झारखंड|बिहार

 गुजरात|महाराष्ट्र  महाराष्ट्र

12

फोटो स्कैन करें, और वीडियो देखें

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - gujarat 3500 delicacies were offered to god dishes were being prepared for 8 days

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31XmB4e
via
गुजरात: 3500 व्यंजनों से लगा भगवान का भोग, 8 दिन से बन रहे थे पकवान गुजरात: 3500 व्यंजनों से लगा भगवान का भोग, 8 दिन से बन रहे थे पकवान Reviewed by Dibyendu on 18:52 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.