इन खिलाड़ियों ने भी जीते मेडल | इसके अलावा एफआईआर राइफल ओपन साइट अंडर-17 में हरप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल, एआईआर राइफल पीप साइट अंडर-14 में अनुरीत कौर ने सिल्वर, पुष्कर सचदेवा ने अंडर-14 बॉयज एआईआर राइफल ओपन साइट में सिल्वर, ओपन साइट में अंडर-19 जसकरन सिंह ने सिल्वर मेडल, जसनाज सिद्धू ने अंडर-17 में सिल्वर मेडल जीते हैं। एआईआर राइफल ओपन साइट अंडर-17 में ट्विंकल, उदय रोड़ा ने एआईआर राइफल पीप साइट अंडर-17 में ब्रांज मेडल, सुखमनदीप सिंह ने एआईआर ओपन साइट अंडर-14 में ब्रांज मेडल जीता।
पलक-ओपन साइट में हाई स्कोरर
10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट में पलक ने गोल्ड जीता है और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्कोर किया। त्रिपड़ी की रहने वाली पलक 9वीं में पढ़ रही है। फादर विजनेस मैन है। अब वह खेलो इंडिया गेम्स में सलेक्ट हुई। पिछले साल नेशनल में रिकार्ड तोड़ा था।
क्रिशिका जोशी आगरा में जीत चुकी गोल्ड
आगरा में इंटरनेशनल क्रॉस वो फेस्ट-2019 में शूटिंग में पटियाला की क्रिशिका जोशी ने जूनियर और सीनियर वर्ग में ईशू जैन ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर कर हाईएस्ट स्कोरर का खिताब जीता था। वहीं दोनों ने 19 मीटर में गोल्ड जीता था। क्रिशिका के पिता परवेज जोशी खुद ही शूटिंग के कोच हैं। क्रिशिका जोशी ने हाईएस्ट लेवल पर गोल्ड और अपनी कैटेगरी में भी गोल्ड जीता है।
वैष्णव अरोड़ा- जीता पहला गोल्ड
बेस्ट शूटर शूटिंग अकादमी अकादमी में कोच परवेज जोशी की देख में प्रैक्टिस वैष्णव अरोड़ा ने गोल्ड जीता है। यह उनका स्टेट लेवल का पहला गोल्ड है। वैष्णव के पिता सरकारी नौकरी करते है और अॉफिसर कॉलोनी में रहती है। वह कक्षा 9 में पढ़ रही है। वह कहती कि आने वाले चैपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
तनवीर कौर सोही-नॉर्थ जोन में जीता गोल्ड
नेशनल चैपियनशिप में की तैयारी ब्रिटिश स्वार्ड में 8वीं क्लास में तनवीर सोही में पढ़ती है। उसने नॉर्थ जोन चैंपिनयशिप में दो ब्रांज मेडल जीते हैं। तनवीर के पिता करमवीर सोही एक बैंक में वाइस प्रेसीडेंट हैं जबकि माता राजप्रीत सोही हाउस वाइफ है। वह 4 साल से शूटिंग कर रही है। तनवीर के ग्रैंड फादर गुरमेल सिंह का सपना था कि सोही सूटर बने। इसलिए तनवीर सोही ने शूटिंग को चुना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MTWTt5
via
पटियाला के 12 शूटरों ने जीते मेडल, चार बेटियों ने पाए गोल्ड मेडल
Reviewed by Dibyendu
on
18:53
Rating:
No comments: