Breaking News

test

जुअा खेल रहे जुअारियाें काे राेकने पहुंची टीम, सिपाही की एके-47 छीनने की कोशिश, 22 पर केस, 1 गिरफ्तार

मोगा.गांव चड़िक की जंगीर पत्ती धर्मशाला में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर सोमवार रात 10 बजे पुलिस धर्मशाला पहुंची और जुआरियों को जुआ खेलने बंद करने को कहा तो उल्टा जुआरियों ने पुलिस से कहा कि त्याेहार का दिन है। जुआ खेलना बंद नहीं होगा। जो करना है कर लाे। इसके बाद पुलिस जुआरियों को पकड़ने लगी तो जुआरियों ने पुलिस पर हमलाकर दिया। हमलावराें ने सिपाही की एके-47 छीनने की कोशिश अाैर पुलिस जीप पर पथराव किया। पुलिस ने मामले में 22 लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज कर एक अाराेपी काे गिरफ्तार किया है। थाना चड़िक के प्रभारी जैपाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम से ही गांव चड़िक स्थित जंगीर पत्ती में बनी धर्मशाला में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। रात के समय एएसआई जगजीत सिंह अाैर तीन अन्य पुलिस मुलाजिम धर्मशाला में सरकारी जीप से पहुंचे। उस समय वह लगभग सौ लोग धर्मशाला में मौजूद थे। कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, ज्यादातर लोग जुआ खेल रहे लोगों को देख रहे थे। इतने में पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों से जुआ खेलना बंद करने के लिए कहा तो जुआरियों ने हमलाकर दिया।

हमलावराें से बचने काे पुलिस मुलाजिम गाड़ी लेकर भागे
जुआरियों ने पुलिस मुलाजिम चमकौर सिंह की वर्दी पर हाथ डाला और उसकी एके 47 असलाह छीनने की कोशिश की, लेकिन सिपाही ने उक्त लोगों का डटकर मुकाबला करते हुए अपना असलाह जुआरियों को छीनने नहीं दिया। इसके अलावा एएसआई समेत हवलदार बूटा सिंह व सिपाही कुलदीप सिंह की वर्दी पर हाथ डाला और सरकारी पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चार पुलिस मुलाजिम सरकारी गाड़ी लेकर तेजी से जान बचाकर वहां से निकले और थाना चड़िक में पहुंचकर, मामले की जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी।

पुलिस ने गलत लोगों पर दर्ज किया केस
गांव चड़िक की जंगीर पत्ती के सरपंच गरदौर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जिन लोगों पर केस दर्ज किया है। वह बिलकुल बेकसूर हैं। जुआ खेलने वाले अाैर पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले मौका पाकर खिसक गए। जिस जसवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह जुआ नहीं खेलता है, बल्कि उसका पिता गुरमेल सिंह जुआ खेल रहा था। वह अपने पिता को धर्मशाला से लेने के लिए आया था। इसी दौरान पुलिस पर हमला हुआ और आरोपियों की बजाए उसका इस केस में नामजद करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
gambling players attacked on police team


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32YLaz8
via
जुअा खेल रहे जुअारियाें काे राेकने पहुंची टीम, सिपाही की एके-47 छीनने की कोशिश, 22 पर केस, 1 गिरफ्तार जुअा खेल रहे जुअारियाें काे राेकने पहुंची टीम, सिपाही की एके-47 छीनने की कोशिश, 22 पर केस, 1 गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 18:42 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.