Breaking News

test

महिला सुरक्षा के लिए भाई दूज से डीटीसी बसों में 13,000 मार्शल्स तैनात होंगे, मुख्यमंत्री केजरीवाल की घोषणा

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि 29 अक्टूबर से दिल्ली कीबसों में 13 हजार मार्शल्स की तैनातीशुरू की जाएगी। यह महिलासुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित होगी। केजरीवाल की यह घोषणा आप सरकार के उस योजना के ठीक एक दिन पहले हुई जब भाई दूज के मौके से महिलाएं डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने त्यागराज स्टेडियम में नवनियुक्त बस मार्शल्स को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैं आप सभी को सार्वजनिक बस में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने की जिम्मेदारी सौंप रहा हूं ताकि वे हमारी बसों में एक घर के समान आराम महसूस कर सकें।” उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में 3400 बस मार्शल्स तैनात हैं।

हम महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध: केजरीवाल

उन्होंने कहा, “कल भाई दूज का शुभ दिन है और कल हमारी बसों के लिए मार्शल की संख्या बढ़कर लगभग 13,000 हो जाएगी। हम दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे नहीं लगता कि जिस स्तर पर हमने बस मार्शल की संख्या बढ़ाई है, वह दुनिया के किसी भी शहर में किया गया होगा।” उन्होंने कहा कि दिल्ली एक बड़े परिवार की तरह है और मैं इस परिवार का सबसे बड़ा बेटा हूं। एक बड़े बेटे के रूप में मैं अपनी बहनों, माताओं और बेटियों की डीटीसी बसों में आने-जाने का खर्च वहन कर रहा हूं।

न्यूनतम मजदूरी बढ़ने से55 लाख कामगारों को फायदा: केजरीवाल
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाए जाने के फैसले को अधिसूचित किए जाने के बाद से प्रदेश के करीब 55 लाख कामगारों को फायदा होगा। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राज्य सरकार को इसके लिए आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली के बोनस के अतिरिक्त अप्रैल से सितम्बर के बीच के लिए महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। फैसले के बाद से प्रदेश में अकुशल कामगारों की न्यूनतम मजदूरी 14,842 रु. प्रति माह, अर्द्ध-कुशल कामगारों की मजदूरी 16,341 रु. प्रति माह और कुशल कामगारों का वेतन 17,991 रु. तय किया गया।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीटीसी की बस। (फाइल फोटो)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।(फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Lu4U0
via
महिला सुरक्षा के लिए भाई दूज से डीटीसी बसों में 13,000 मार्शल्स तैनात होंगे, मुख्यमंत्री केजरीवाल की घोषणा महिला सुरक्षा के लिए भाई दूज से डीटीसी बसों में 13,000 मार्शल्स तैनात होंगे, मुख्यमंत्री केजरीवाल की घोषणा Reviewed by Dibyendu on 03:34 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.