भास्कर न्यूज | घनौली/रोपड़
घर से पेट दर्द की दवाई लेने के लिए गया व्यक्ति गांव घनौली के पास अॉल्टो कार समेत भाखड़ा नहर में गिर गया। कार का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में कार चालक की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (44) पुत्र जीत सिंह निवासी नूहों कॉलोनी को रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के एसएचओ रुपिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि गांव घनौली के पास एक कार भाखड़ा नहर में गिर गई है। रात का समय होने से उस समय कार चालक को ढूंढना मुश्किल था। मंगलवार को सुबह गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गोताखोर मालटा, हरबंस, सुभाष, गुरदियाल और सुरेश की मदद से भाखड़ा नहर में कार की तलाश की गई। क्रेन से कार को नहर से बाहर निकाला गया पर कार चालक लखविंदर सिंह की मौत हो चुकी थी। कार घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिली। कार को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। कार चालक का पैर ब्रेक में फंसा हुआ था। शव बरामद कर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की प|ी सुखविंदर कौर के बयानों पर 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक लखविंदर सिंह थर्मल प्लांट में बतौर इलेक्ट्रिशियन तैनात था। वह यहां करीब 14 साल से सेवाएं दे रहा था। परिवार के अनुसार सोमवार रात को लखविंदर से पेट में दर्द होने लगी। इसके चलते वह करीब 9 बजे कार में घनौली गांव में दवाई लेने के लिए घर से निकला था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। कार नहर में गिरने की सूचना नजदीक के निवासियों ने परिवार को दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस के अनुसार मृतक लखविंदर सिंह का पैतृक जिला गुरदासपुर का गांव धारीवाल सोईया है। थर्मल प्लांट में नौकरी के चलते अब वह नूहों कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। मृतक का एक बेटा जसविंदर सिंह (18) पढ़ाई कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pwgstc
via
गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत कर नहर से बाहर निकाली कार
Reviewed by Dibyendu
on
19:02
Rating:
No comments: