Breaking News

test

कार-बाइक की टक्कर में दो घायल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर

सुंदरनगर | मंगलवार दोपहर एनएच-21 चंडीगढ़- मनाली पर स्थित सलाह में एक टेंपरेरी नंबर बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार दोपहर को एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर एक टेंपरेरी नंबर बाईक ललित चौक से बस स्टैंड और कार बस स्टैंड से ललित चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही दोनों वाहन सलाह स्थित पैट्रोल पंप के बाहर पहुंचे, तो इनमें जोरदार टक्कर हो गई। मामले में बाईक चालक सिद्धार्थ पुरी निवासी बरमाणा जिला बिलासपुर व सवार विजय कुमार निवासी बलद्वाड़ा जिला मंडी को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया जहां बाईक सवार विजय कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34bADkd
via
कार-बाइक की टक्कर में दो घायल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर कार-बाइक की टक्कर में दो घायल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.