Breaking News

test

दिवाली पर जनरल अस्पताल में लगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक्स्ट्रा ड्यूटी

सेक्टर-5 में ओपन एरिया ग्राउंड में लगे पटाखों के स्टाल पर खरीदारी करते कस्टमर।

संदीप काैशिक| पंचकूला

सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में रविवार को दिवाली को ध्यान में रखते हुए स्पेशल टीमें बनाई गई है। अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल ऑफिसरों के अलावा अलग-अलग डिपार्टमेंट के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी इमरजेंसी केसों को डील करने के लिए तैनात किया गया है। पीएमआे डॉ. गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि इमरजेंसी में पटाखे जलाते वक्त बर्न केस आते हैं, जिनके लिए हमने पहले से ही बंदोबस्त पूरे करने शुरू कर दिए थे। सभी डॉक्टरों को इमरजेंसी पड़ने पर ऑन कॉल के लिए तैयार रहने के लिए बोला गया है।

इसके अलावा राउंड द क्लॉक मेडिकल ऑफिसर के अलावा आई सर्जन, ओर्थो, ईएनटी, डेंटल, मेडिसिन स्पेशलिस्ट के अलावा ओर भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 2-3 साल में बर्न केसों को हैंडल करने के लिए अलग से बर्न यूनिट बनाई गई है। यहां पर भी हमने सभी मेडिसिन से लेकर बाकि सामान रखवा लिया है। स्टाफ भी पहले से ज्यादा लगाया गया है, ताकि किसी भी इमरजेंसी में यहां पहुंचने वाले किसी भी पीड़ित पेसेंट को किसी तरह की परेशानी न हो। पुख्ता बंदोबस्त किए हैं: डीसी

डीसी मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि दिवाली के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। तहसीलदार को भी अपने-अपने एरिया में ड्यूटी मेजिस्ट्रेट लगाया गया है। पटाखों के स्टॉल पर अधिकारियों की ओर से रेगुलर चेकिंग की जा रही है। जनरल अस्पताल के अलावा 24 घंटे खुले रहने वाले हेल्थ सेंटरों में भी अरेंजमेंट करवा दिए गए हैं।

पेट्रोलिंग बढ़ाई : डीसीपी

डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल ने बताया कि दिवाली को मद्देनजर रखते हुए शहर के सभी पुलिस स्टेशन एसएचओ को अपने-अपने एरिया में सुरक्षा व्यवस्था ठीक बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी टीमें बनाई गई हैं। सभी जगहों पर नजर रखी जा रही है और देर रात तक पटाखे बजाने वालों पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। अगर कोई उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नामचीन स्वीट शॉप पर भी चेकिंग जारी, भरे सैंपल: हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से फूड सेफ्टी ऑफिसर सुभाष चंद की अोर से भी जिले में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की गई। यहां पर नामचीन स्वीट्स शॉप के अलावा बेकरी और फैक्ट्रियों से सैंपल भरे गए। सुभाष चंद की ओर से सकेतड़ी से लेकर कालका, पिंजौर, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, फेज-2 के अलावा बरवाला और रायपुररानी में भी दुकानाें से मिठाईयों के सैंपल भरे गए, जो टेस्ट के लिए लैब भेजे जाएंगे।

जनरल अस्पताल

एसडीएम ने स्टाल पर चेक किए पटाखों के लाइसेंस, सेफ्टी के लिए मंगवाए वॉटर टैंकर

सेक्टर-5 में शनिवार को एसडीएम सुशील कुमार ने पटाखा स्टॉल पर चेकिंग की। यहां पर उन्होंने सभी स्टॉल लगाने वालों के लाइसेंस भी चेक किए। यहां पर एसडीएम ने सुरक्षा बंदोबस्तों को लेकर स्टॉल वालों को वॉटर टैंकर मंगवाने के लिए भी कहा, जिससे अगर कोई हादसा हो तो ज्यादा पानी से हादसा टाला जा सके। इसके बाद यहां पर जो पटाखे बिक रहे थे उनकी भी चेकिंग की गई। फायर सेफ्टी ऑफिसर को भी यहां पर पूरी सख्ताई बरतने के लिए कहा गया। ऐसे ही कालका, पिंजौर अाैर रायपुरानी, बरवाला में भी ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ने पटाखा स्टाॅल पर जाकर चेकिंग की।

सेक्टर-5 में पटाखों के स्टाल मालिकों के लाइसेंस चेक करते एसडीएम सुशील कुमार ।

राज भवन में शपथ ग्रहण: सेक्टर-5 में उतरेगा भाजपा के नेताओं का हेलीकॉप्टर

चंडीगढ़ के राज भवन में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसके लिए पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में भाजपा के कई बड़े नेताअों का हेलीकॉप्टर उतारा जाएगा। इनमें हेलीकॉप्टर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा के अलावा हरियाणा भाजपा के नेता भी शामिल है। सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में इन नेताओं का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। इसके बाद बाय रोड सभी चंडीगढ़ के राज भवन में पहुंचेंगे। इसके लिए पंचकूला प्रशासन से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टेंपरेरी हैलीपैड बनाने के लिए कहा गया है। इसके लिए 1-1 फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात करने के लिए भी कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kalka News - specialist doctors39 extra duty in general hospital on diwali
Kalka News - specialist doctors39 extra duty in general hospital on diwali
Kalka News - specialist doctors39 extra duty in general hospital on diwali


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PneUBW
via
दिवाली पर जनरल अस्पताल में लगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक्स्ट्रा ड्यूटी दिवाली पर जनरल अस्पताल में लगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक्स्ट्रा ड्यूटी Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.