Breaking News

test

जेलों में महिला कैदियों के बनाए ट्रेडिशनल प्रोडक्ट्स को उतारा जाएगा मार्केट में, फुलकारी, दुपट्टे व लहंगे तैयार

चंडीगढ़.पंजाब के ट्रेडिशनल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए जेल विभाग ने जेलों में महिला कैदियों से फुलकारी वाले स्ूट-दुपट्‌टे, बच्चों के कपड़े, टेबल क्लाथ्स, सोफा कवर्स, बेडशीट, लहंगा चोली आदि तैयार करवा रही है। इसके बाद विभाग इसे जल्द मार्केट में उतारने जा रहा है। यह फैसला पिछले दिनों किसान भवन चंडीगढ़ में महिला कैदियों द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स की एग्जीबिशन को मिले रिस्पांस के बाद लिया गया है। इस प्रोड्‌क्टस को सिटी ब्यूटीफुल के लोगों ने काफी पसंद किया था। इसी को देखते हुए सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही जेलों में लोगों की जरूरतों के प्रोडक्ट्स भी कैदियों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। इससे जहां कैदियों को अच्छा काम मिल रहा, वहीं इन प्रोडक्ट्स को बेचकर जेल विभाग को अच्छी आय भी होगी। इसके साथ ही कैदियों में काम की रुचि पैदा होगी और वे बुरी आदतों से बच सकेंगे।

जेलों में ये प्रोड्क्टस हो रहे हैं तैयार

जेलों में कैदियों द्वारा विभिन्न प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं। इनमें स्कूल और ऑफिस के लिए फर्नीचर, बच्चों के लिए टॉसय, कैंडल्स, वूलन प्रोडक्ट्स, दरियां व बेडशीट, साड़ियां, कढ़ाई वाले कपड़े, वॉल हैकिंग, फुलकारी वाले सूट, टेबल क्लाथ्स, दुपट्टे और लहंगा चोली आदि तैयार किए जा रहे हैं।

लोग जब चाहे इन प्रोडक्ट्स को रिजनेबल प्राइज पर खरीद सकेंगे
सरकार ने तय किया है कि जेलों में आचार, मुरब्बे, पापड़, वड़ी मसाले आदि तैयार किए जाएंगे और जेलों के बाहर आउटलेट बनाए जाएंगे। यहां से लोग जब चाहे इन प्रोडक्ट्स को रिजनेबल प्राइज पर खरीद सकेंगे। इससे जहां जेलों कैदियों को हुनर को बढ़ावा मिलेगा, वहीं,सरकार की आय में भी इजाफा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traditional products made by women prisoners in jails


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ZNIwK
via
जेलों में महिला कैदियों के बनाए ट्रेडिशनल प्रोडक्ट्स को उतारा जाएगा मार्केट में, फुलकारी, दुपट्टे व लहंगे तैयार जेलों में महिला कैदियों के बनाए ट्रेडिशनल प्रोडक्ट्स को उतारा जाएगा मार्केट में, फुलकारी, दुपट्टे व लहंगे तैयार Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.