शाम को बढ़ता है ट्रैफिक... गाड़ियां एक दम से शाम को ज्यादा हो जाती हैं और टाइमिंग ज्यादा लंबी होने से ट्रैफिक जाम लग रहा है। ऐसे में पहले तो इनको रीशेड्यूल किया जाना चाहिए और ट्रैफिक पुलिस को भी यहां अपने कर्मी जाम क्लियर करवाने के लिए तैनात किए जाने चाहिए। सेक्टर 26 के सुभाष कपूर ने बताया कि इसमें हमने रोड पर होने वाले एक्सीडेंट्स, लाइट प्वाइंट पर लगने वाला जाम, जहां जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है वहां उसे बनवाने के अलावा ओर भी प्वाइंट्स रखे थे। इसमें एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें सभी डिपार्टमेंट के एक्सईएन और एसीपी ट्रैफिक भी मौजूद थे। अब एक सर्वे किया जाना है, जिसमें एक्सीडेंट प्रोन एरिया को देख उन्हें नोटीफाई कर उन प्वाइंट्स को क्लियर करवाया जाएगा। इसके अलावा हमने सेक्टर 20 और सेक्टर 3 की रेड लाइट प्वाइंट पर भी नंबरिंग को रीशेड्यूल करवाने के लिए प्लानिंग की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pj1GLD
via
ट्रैफिक लाइट्स नंबरिंग गलत होने से पब्लिक परेशान, कइयों के सिग्नल खराब
Reviewed by Dibyendu
on
18:58
Rating:
No comments: