पिस्तौल में गोली अटकने से बची जान
तेजिंदर सिंह बबलू और मनजिंदर सिंह सरकारी हाई स्कूल की ग्राउंड के स्टेडियम में बैठे थे। तभी वहां बाइक नंबर पीबी06एस0158 पर सवार होकर हरमनदीप सिंह निवासी गांव बागे और सिमरजीत सिंह उर्फ सिम्मा निवासी गांव पड्डे वहां पर आ गए। दोनों ने आते ही तेजिंदर और मनजिंदर पर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली तेजिंदर की छाती पर जा लगी, जबकि उन्होंने दूसरी गोली मनजिंदर को मारनी चाही, लेकिन वह पिस्तौल में ही अटक गई। मनजिंदर मौका पाकर साथी तेजिंदर को जख्मी हालत में छोड़कर भाग गया। हरमन और सिरमजीत ने पिस्तौल में अटकी गोली निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकली।
पटाखे फूटने की आवाज के चलते नहीं सुनाई दी गोली की आवाज
मैदान में पटाखे खरीदने वालों की काफी भीड़ थी और आस-पास पटाखे भी फोड़े जा रहे थे। इससे गोली चलने की आवाज का पता नहीं लगा। खून से लथपथ जख्मी युवक रेंगता हुआ भीड़ में आकर गिरा तो लोगों को पता चला। गोली मारने के बाद जब हरमनदीप और सिरमजीत मोटरसाइकिल से गुरुद्वारा तपियाना साहिब से मेहता रोड बाईपास पर भाग लिए। जैसे भोमा भट्ठा के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे सिमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरमनदीप गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने जख्मी हरमनदीप को सिविल अस्पताल बटाला में पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी हालत को नाजुक देख अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में हरमनदीप का पुलिस कस्ट्डी में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ, गोली लगने से जख्मी तेजिंदर सिंह का अमृतसर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31X7HLg
via
युवक को गोली मार भाग रहे थे, बाइक पेड़ से टकराई एक बदमाश की मौत, दूसरा गंभीर
Reviewed by Dibyendu
on
18:52
Rating:
No comments: