Breaking News

test

विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अध्यापक काउंंसलर करेंगे प्रोत्साहित

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 12 जिलाें में मशाल प्राेजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत अब सरकारी स्कूलाें के विद्यार्थियों को अागे बढ़ने के लिए अध्यापक काऊंसलर प्रेरित करेंगे। इन काऊंसलर्ज काे विभाग ने बाकायदा ट्रेनिंग भी दी है। फिलहाल यह प्राेजैक्ट जिला अमृतसर, बठिंडा, फिराेजपुर, फरीदकाेट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, पटियाला, राेपड़, एसएएस नगर अाैर संगरूर में शुरू किया गया है। प्राेजेक्ट काे लेकर सेक्रेटरी एजुकेशन कृष्ण कुमार ने प्रदेश भर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियाें (सीनियर सेकंडरी) अाैर संबंधित जिलाें के स्कूल मुखियाें काे लिखित अादेश जारी कर दिए हैं। विभाग के मुताबिक विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास अाैर मानसिक सेहत काे मजबूत करते हुए अपने मिशन के लिए सही दिशा देना जरूरी है। अब तक 12 जिलाें में सीनियर सेकेंडरी स्कूलाें के अध्यापकों काे स्कूल काऊंसलर की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल गेट के बाहर स्कूल विद ए काऊंसलर लिखवाया जाए अाैर इसके साथ ही अध्यापक काऊंसलर का माेबाइल भी लिखवाया जाए। पेरेंटस टीचर मीटिंग में भी स्कूल मुखी अपने अपने स्कूल काऊंसलर की जान पहचान करवाएंगे, जिससे स्टूडेंटस अाैर पेरेंट्स में काऊंसलर प्रति एक विश्वास की भावना पैदा हाे सके ताकि सही ढंग से स्टूडेंटस अाैर पेरेंटस काऊंसलर से तालमेल कर सकें। प्रत्येक क्लास इंचार्ज द्वारा अपनी क्लास के स्टूडेंटस की पहचान करके अध्यापक काऊंसलर के पास भेजा जाए ताकि काऊंसलर समय की सुविधा अनुसार उस स्टूडेंट से राबता कायम करके उस स्टूडेंट की काऊंसलिंग कर सके। जानकारी मुताबिक इस प्राेजैक्ट काे एक पायलट प्राेजैक्ट के रूप में शुरू किया गया है।

इन जिलों के अध्यापकों को दी गई है ट्रेनिंग

जिला अमृतसर के 41, बठिंडा के 37, फतेहगढ़ साहिब के 44, फरीदकाेट के 41, फिराेजपुर के 41, फाजिलका के 41, गुरदासपुर के 41, कपूरथला के 44, माेहाली के 49, पटियाला के 45, राेपड़ के 54, संगरुर जिले के 46 अध्यापकाें काे बताैर काऊंसलर ट्रेनिंग दी गई है, जाे अपने स्कूल के स्टूडेंटस काे कैरियर गाइडैंस, साइकालाॅजीकल हैल्थ, जनरल हैल्थ अाैर किशाेर अवस्था काे लेकर लेक्चर देंगे। इसके साथ ही ये काऊंसलर 10वीं अाैर 12वीं पास करने वाले स्टूडेंटस काे अच्छी फील्ड वाले काेर्स का ज्ञान भी देंगे।

आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट की खास बातें

अब तक 12 जिलाें के 524 अध्यापकों काे दी गई स्कूल काऊंसलर की ट्रेनिंग

स्कूल गेट के बाहर लिखवाना होगा स्कूल विद ए काऊंसलर

स्कूल में अध्यापक काऊंसलर का माेबाइल नंबर भी होगा अंकित

पेरेंट्स टीचर मीट में स्कूल प्रमुख करवाएंगे स्कूल काऊंसलर की जान पहचान

हर क्लास इंचार्ज अपने स्टूडेंटस की पहचान करके काऊंसलर के पास भेजेगा

फिलहाल इसे पायलट प्राेजैक्ट के रूप में किया गया है शुरू

अगर विभाग को मिली सफलता तो इसे अन्य जिलों में भी किया जाएगा लागू



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31SN5UG
via
विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अध्यापक काउंंसलर करेंगे प्रोत्साहित विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अध्यापक काउंंसलर करेंगे प्रोत्साहित Reviewed by Dibyendu on 18:53 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.