Breaking News

test

दीपावली पर दिल्ली में वायु प्रदूषण ताे मुंबई में ध्वनि प्रदूषण पांच साल में सबसे कम स्तर पर रहा

नई दिल्ली/मुंबई .दीपावली पर पटाखाें से हाेने वाले वायु अाैर ध्वनि प्रदूषण के खतरनाक स्थिति में पहुंचने की अाशंकाअाें के बीच दिल्ली अाैर मुंबई से खुशखबर अाई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ताे अार्थिक राजधानी मुंबई में ध्वनि प्रदूषण पिछले पांच सालाें के मुकाबले सबसे कम रहा।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साेमवार काे दावा िकया, ‘दीपावली पर प्रदूषण पिछले पांच सालों में सबसे कम रहा। हालांिक, हमारा लक्ष्य इसे खत्म करना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में रविवार रात 11 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 था। रात 3 बजे यह िगरकर 323 पर अा गया, वहीं सोमवार सुबह 10:30 बजे यह 345 तक पहुंचा। दरअसल, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ‘वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली’ (सफर) ने अनुमान जताया था कि पटाखे फोड़ने व प्रतिकूल मौसम के कारण रविवार रात एक से सुबह छह बजे तक दिल्ली का एक्यूआई 401 से 500 के बीच यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच जाएगा। दरअसल, 2018 में एक्यूअाई 600 के पार चला गया था, जाे सुरक्षित स्तर का 12 गुना था।

2017 में यह 367, 2016 में 425 और 2015 में 327 था। मालूम हाे, सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे फोड़ने के लिए दो घंटे की समय-सीमा तय की थी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बाेर्ड के मुताबिक पटाखे कम फाेड़े जाने, सतत निगरानी के चलते दिवाली की रात पीएम-10 (पार्टिकुलेट मैटर) अाैर पीएम-2.5 में 30 प्रतिशत की कमी अाई। वहीं, 15 सालाें में यह मुंबई की सबसे शांत दीपावली रही। पटाखे छाेड़ने की समय सीमा रात 10 बजे के तुरंत बाद रविवार काे यहां 112.3 डेसीबल स्तर था। यह स्तर वर्ष 2017 के 117.8 डेसीबल से कम था। ध्वनि प्रदूषण के िखलाफ लड़ रहे एक एनजीअाे ने साेमवार काे बताया िक 2010 के बाद कई बार यह स्तर 145 डेसीबल तक पहुंचा था।

पटाखे फोड़ने के लिए दो घंटे का समय तय था :पंजाब में घटा प्रदूषण- पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बाेर्ड के मुताबिक, राज्य के अाठ शहराें में एक्यूअाई 210 रहा। वर्ष 2018 में यह 234 अाैर वर्ष 2017 में 328 था। इस तरह पिछले वर्ष के मुकाबले एक्यूअाई में 10.25 प्रतिशत अाैर वर्ष 2017 के मुकाबले 36 प्रतिशत की कमी अाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Air pollution in Delhi on Diwali and noise pollution in Mumbai remained at the lowest level in five years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32WfhHh
via
दीपावली पर दिल्ली में वायु प्रदूषण ताे मुंबई में ध्वनि प्रदूषण पांच साल में सबसे कम स्तर पर रहा दीपावली पर दिल्ली में वायु प्रदूषण ताे मुंबई में ध्वनि प्रदूषण पांच साल में सबसे कम स्तर पर रहा Reviewed by Dibyendu on 13:44 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.