Breaking News

test

सेकेंडरी स्कूल में मिनी फाॅरेस्ट तैयार, 50 किस्म के फलदार अाैर आैष्धीय पौधे रोपे

वातावरण काे प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार के साथ समाजसेवी संस्थाएं भी मैदान में उतर अाई हैं। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साैजां में वन विभाग, राऊंड ग्लास फैडरेशन, स्कूल अथाॅरिटी अाैर ग्राम पंचायत के सहयाेग से मिनी फाॅरेस्ट तैयार किया गया है। 300 से 400 गज जगह में 50 किस्म के ट्रेडिशनल अाैर मेडिसिनल 600 के करीब पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग और राऊंड ग्लास फैडरेशन ने पौधे लगाने का काम पूरा कर मिनी फाॅरेस्ट स्कूल काे समर्पित कर दिया है। स्कूल में छठी से 12वीं तक 375 स्टूडेंटस शिक्षा हासिल कर रहे हैं। यहां पर 25 अध्यापक तैनात हैं। राऊंड ग्लास फैडरेशन के स्टेट अवाॅर्डी काे-अाॅर्डीनेटर रजनीश वर्मा ने कहा कि राज्य में 60 मिनी फाॅरेस्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। साैजां स्कूल में 38वां मिनी फाॅरेस्ट बनाया गया है। फाॅरेस्ट तैयार करने का मक्सद लगातार प्रदूषित हाे रहे वातावरण काे अाैर प्रदूषित हाेने से राेकना है। डीएफअाे हरभजन सिंह ने कहा कि इस तरह के मिनी फाॅरेस्ट तैयार करने के लिए पंचायताें काे अागे अाना चाहिए। स्कूल प्रिंसिपल सुखम चाहल ने कहा कि स्कूल में मिनी फाॅरेस्ट बनाने में गांव की पंचायत का बड़ा हाथ है। उन्हाेंने फाॅरेस्ट तैयार करने के लिए राऊंड ग्लास फैडरेशन के काे-अाॅर्डीनेटर रजनीश वर्मा, वन मंडल अधिकारी हरभजन सिंह, रेंज अफसर सुरिंदरपाल शर्मा काे सराहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MSEYmI
via
सेकेंडरी स्कूल में मिनी फाॅरेस्ट तैयार, 50 किस्म के फलदार अाैर आैष्धीय पौधे रोपे सेकेंडरी स्कूल में मिनी फाॅरेस्ट तैयार, 50 किस्म के फलदार अाैर आैष्धीय पौधे रोपे Reviewed by Dibyendu on 18:53 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.