
फाजिल्का| स्थानीय अबोहर रोड पर स्थित आत्म वल्लभ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल संगीता तिन्ना की देखरेख में पूना से पहुंचे प्रेरणा एसोसिएशन फार ब्लाइंड्स के सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही अक्टूबर माह में जन्मे बच्चों का सामूहिक जन्मदिन स्कूल परिसर में मनाया गया व सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रेरणा एसोसिएशन फार ब्लाइंड्स के सदस्यों ने एकता दिवस का महत्व विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि हम आंखों से देख नहीं सकते लेकिन हममें इतना आत्मविश्वास है कि हम विश्व के हर कार्य को बड़ी आसानी से कर सकते हैं। वहीं प्रिंसिपल संगीता तिन्ना ने विद्यार्थियों को कहा कि आप अपने जन्मदिन पर संकल्प करें कि आप प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे ओर अपने आसपास भी ये संदेश फैलाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oBRvld
via
No comments: