
फाजिल्का - स्थानीय अबोहर रोड पर ट्रक यूनियन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार रात्रि को श्री बाला जी लंगर सेवा संघ की तरफ से साप्ताहिक लंगर भंडारा वितरित किया गया। इससे पूर्व सायं 7 बजे बजरंग बली को लंगर का भोग पंडित ओम प्रकाश शर्मा जी द्वारा लगाया गया। तदोपरांत मंदिर के उपस्थित सेवादारों द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। इस सबंधी जानकारी देते हुए संंघ के प्रधान टीना कांसल, लंगर अध्यक्ष अरुण शर्मा व इंचार्ज आशीष दावड़ा ने बताया कि ने बताया कि श्री बाला जी लंगर सेवा संघ की तरफ से हर मंगलवार को दानी सज्जनों तथा सहयोगियों के सहयोग तथा संघ पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा लंगर वितरित किया जाता है। इस दौरान मंदिर प्रधान सुनील खुंगर, कैशियर कमल गर्ग सहित राजेन्द्र कुमार, राजू गर्ग, विपन गोयल, हरविंद्र सामा, संदीप अनेजा, एडवोकेट जयंत झुरड़, संजय सचदेवा, आदविक बहल, अवयान, विशाल शर्मा, जतिन्द्र शेखावत, सोनू सचदेवा, संजय गर्ग आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BTUOqZ
via
No comments: