Breaking News

test

सीने में दर्द उठा, सब्जी विक्रेता की मौत

मणिकर्ण घाटी के कसोल में एक सब्जी विक्रेता के सीने में दर्द होने से मौत हो गई है। रूम सिंह पुत्र तिखू राम जोगिंदरनगर कसोल में सब्जी की रेहड़ी लगाता था। सोमवार देर रात को सीने में दर्द हुआ और उसे सीएचसी जरी लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में मौहल के श्मशानघाट के पास एक साधू का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और साधू के वारिस का पता लगाया जा रहा है।

बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर साधू की मौत के कारणों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxpHp7
via
सीने में दर्द उठा, सब्जी विक्रेता की मौत सीने में दर्द उठा, सब्जी विक्रेता की मौत Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.