लुधियाना. अपने पिता की ज्यादतियों और दो फाइनांसरों से परेशान होकर चेत सिंह नगर (लुधियाना) में तीन सगे भाइयों ने आत्महत्या कर ली। दो दिन बाद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला, और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक कुलदीप सिंह (37), मलकीत सिंह (35) और दविंदर सिंह (33) के शवों को पोस्टमार्टम के िलए भेज दिया है।
वहीं, मृतकों के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर दो फाइनांसरों कुलदीप सिंह और कुलवंत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का पर्चा दर्ज किया है। दोनों पर 1 करोड़ का लालच दे प्लाॅट पर कब्जा का अारोप लगाया है। पुलिस अनुसार हरिंदरपाल सिंह अपने 3 बेटों के साथ चेत सिंह नगर इलाके में किराये के मकान पर रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। वो खुद दिमागी तौर पर बीमार है।
इक डैडी ते दूजा कुलदीप ते कुलवंत तों परेशान हो के सुसाइड कर रहे आं
सुसाइड नोट की शुरूआत में लिखा है कि असी तीनों सुसाइड कर रहे आं। साड्डी मौत दा जिम्मेदार कोई नहीं है। इक डैडी ते दूजा कुलदीप ते कुलवंत जोकि फाइनांसर ने ओहनां तो परेशान हो के सुसाइड कर रहे आं। बचपन दी गरीबी देख के दिल टुट गया सी, कारोबार च इंवेस्टमेंट बोहत करनी सी। इस लई असीं अपणा चेत सिंह नगर वाला घर बेच दित्ता, डैडी दी जबरदस्ती दी वजह असीं घर दे बदले कैश नहीं लै सके, सानू इक प्लाट लैणा पया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31T2p3q
via
No comments: