Breaking News

test

माहिवाल में नाबालिगा से बलात्कार मां दवा लाने के लिए बाजार गई थी

गांव माहिवाला में एक नाबालिग के साथ गांव में ही रहने वाले शोना ने बलात्कार किया। थाना झंडेर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोकसो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को जानकारी दी कि वह बीते दिनों गांव से बाहर बेटी की दवा लेने के लिए गई थी। जब वापस लौटी तो बेटी ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि करीब 2 बजे भट्ठे की दूसरी तरफ से वह छोटे भाई-बहन को लेकर आ रही थी, तभी आरोपी ने उसकी बाजू पकड़ी और भट्ठे के अंदर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/322qFjR
via
माहिवाल में नाबालिगा से बलात्कार मां दवा लाने के लिए बाजार गई थी माहिवाल में नाबालिगा से बलात्कार मां दवा लाने के लिए बाजार गई थी Reviewed by Dibyendu on 19:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.