
कुल्लू| जिला कुल्लू के दूर दराज निरमंड क्षेत्र के शारबी में राम कृष्ण ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रामकृष्ण पुत्र राम सिंह निवासी शारबी (51) सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। झुलसे लैब असिस्टेंट को परिजनो खनेरी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि लैब असिस्टेंट कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NqYeXg
via
No comments: