
जीरकपुर | हाईवे पर पेट्रोलिंग पिछले एक हफ्ते से बंद है। जिस कारण क्षेत्र में स्नेचर्स व लुटेरे एक बार फिर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। वहीं यहां पिछले तीन सालों से हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी भी बंद पड़े हैं। हाइवे से पेट्रोलिंग गाड़ियों के हटने से रात के समय शहर राम भरोसे है, जिससे शहर में हिट एंड रन के मामले भी बढ़ रहे हैं जो वाहन ट्रेस न होने कारण स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। प्रशासन को इस आेर ध्यान देना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32SbMBN
via
No comments: