Breaking News

test

सीएम-डिप्टी सीएम की कैबिनेट बैठक आज संभव, विधानसभा सत्र की तारीख होगी तय

पानीपत. 14वीं विधानसभा के लिए चुनी गई भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट मंगलवार को दिल्ली में हो सकती है। सीएम मनोहर लाल दिल्ली में हैं और मंगलवार सुबह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहुंचेंगे। कैबिनेट बैठक में 13वीं विधानसभा भंग कर 14वीं विधानसभा का पहला सत्र बुलाए जाने की तारीख तय होगी।

इसी सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इधर, अभी दोनों पार्टियों में मंत्री पद दिए जाने काे लेकर भी मंथन चल रहा है। 13वीं विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए पहले कैबिनेट की मीटिंग होगी। अभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की ही शपथ हुई है। इसलिए ये दोनों ही कैबिनेट बैठक कर विधानसभा सत्र की तारीख तय करेंगे।

सीटें कम आने के कारणों का करेंगे मंथन: सीएम
सीएम मनोहर लाल सोमवार को करनाल में लोगों से मिले। उन्होंने कहा, ‘दोनों पार्टियां मिलकर प्रदेश को 5 साल अच्छा शासन देंगी। बीजेपी 75 पार का टारगेट लेकर चली थी। कुछ ऐसे कारण बने, जिससे सीटें कम हो गईं। इसकी समीक्षा की जाएगी। कुछ कारणों का पता भी चल गया है। जजपा के जनसेवा पत्र और बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में कहा कि रेवेन्यू के नए सोर्स तलाशे जाएंगे।

मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधे जाएंगे

सीएम मनोहर लाल शीर्ष नेतृत्व के साथ मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे। वैश्य समाज से दीपक मंगला मंत्री की रेस में हैं। कमल गुप्ता व ज्ञानचंद गुप्ता का नाम स्पीकर के लिए चल रहा है। अनिल विज, कंवर पाल गुर्जर व डॉ. बनवारी लाल के मंत्री बनने की पूरी संभावना है। बड़खल से दूसरी बार जीतीं सीमा त्रिखा का नाम मंत्री पद के लिए चल रहा है। रोड बिरादरी से हरविंद्र कल्याण मंत्री बन सकते हैं। ब्राह्मण कोटे से बल्लभगढ़ से दूसरी बार जीते मूलचंद शर्मा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अहीरवाल से डॉ. अभय सिंह यादव भी दौड़ में हैं। जाट समुदाय से भी एक मंत्री बनना तय माना जा रहा है। एक-दो निर्दलीय को भी मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, जजपा ब्राह्मण कोटे से रामकुमार गौतम काे कैबिनेट मंत्री के साथ एक मंत्री एससी को दे सकती है। इनमें ईश्वर सिंह और रामकरण काला का नाम चर्चा में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत ने शपथ के बाद पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में एकसाथ की पूजा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pkdfSM
via
सीएम-डिप्टी सीएम की कैबिनेट बैठक आज संभव, विधानसभा सत्र की तारीख होगी तय सीएम-डिप्टी सीएम की कैबिनेट बैठक आज संभव, विधानसभा सत्र की तारीख होगी तय Reviewed by Dibyendu on 18:17 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.