Breaking News

test

आधारशिला स्कूल के बच्चों ने रोज गार्डन में की खूब मस्ती

अबोहर| सीतो रोड़ स्थित आधारशिला प्ले वे कॉन्वेंट स्कूल के नर्सरी से यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मस्ती से भरपूर पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 300 बच्चे एवं 40 मेंबर्स 4 बसों में बठिंडा गए। जहां सभी बच्चों ने अपने अध्यापकों और क्लास इंचार्ज के साथ रोज गार्डन और चेतक पार्क में खूब मस्ती की। बच्चों ने रोज गार्डन के अप्पू घर में आकर्षित राइड्स एवं झूलों का भरपूर लुत्फ उठाया। अध्यापकों ने भी बच्चों साथ गेम्स खेली और डांस किया। वहां प्रबंधकों द्वारा बच्चों के लिए हेल्थी स्नैक्स एवं लंच का भी प्रबंध किया गया। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्टाफ के साथ-साथ सुपरवाइजर और हेल्पर्स भी मौजूद रहे। यूकेजी कक्षा के हेड ऑफ डिपार्टमेंट और पिकनिक इंचार्ज सुदेश यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए पिकनिक जैसी आनंद दायक गतिविधियां आयोजित करना जरूरी है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में स्फूर्ति और ताजगी आती है व खेल-खेल में बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं। बच्चों में दूसरे बच्चों के साथ बेहतर तालमेल और सहयोग की भावना पैदा होती है, साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता बढ़ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NvaMgo
via
आधारशिला स्कूल के बच्चों ने रोज गार्डन में की खूब मस्ती आधारशिला स्कूल के बच्चों ने रोज गार्डन में की खूब मस्ती Reviewed by Dibyendu on 19:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.