Breaking News

test

नारकोटिक्स की टीम ने महिला के घर से 986 ग्राम चरस बरामद की

नारकोटिक्स कुल्लू की एक टीम ने पतलीकूहल के पास एक महिला के घर में छापेमारी के दौरान 986 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी एसएनसीसी कुल्लू डीएसपी मृगपुरी ने बताया कि उनकी टीम में इंस्पेक्टर सुनील दत्त, एसआई राम लाल शामिल थे जिन्होंने पतलीकूहल के पास महिला गुलाबी देवी प|ी कृष्ण चंद के घर में छापेमारी की और घर से 986 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी मृगपुरी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गुलाबी देवी के घर में चरस मौजूद है। उनकी टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी की और चरस बरामद की। गुलाबी देवी को उनकी टीम ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MYJlwH
via
नारकोटिक्स की टीम ने महिला के घर से 986 ग्राम चरस बरामद की नारकोटिक्स की टीम ने महिला के घर से 986 ग्राम चरस बरामद की Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.