Breaking News

test

लोग बोले, एमसी को करोड़ों रुपए टैक्स देने के बावजूद डेवलपमेंट के लिए तरस रहा शहर

चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर के गोडाउन एरिया में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। यहां नगर परिषद की ओर से कोई विकास कार्य नहीं करवाया जा रहा है। सड़कें लंबे समय से टूटी पड़ी हैं। कई जगह तो देखने पर पता ही नहीं चलता कि यहां कभी सड़क बनी होगी। सड़कें पूरी तरह गायब हो चुकी हैं और रास्ते किसी गांव के रेतीले कच्चे रास्तों की तरह बन गए हैं। एमसी हाउस मीटिंग में पार्षदों ने कहा कि अब तो सड़कों बनवा दो। इस पर अधिकारियों ने कहा कि काम कर रहे है।

शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद शहर में सड़कें नहीं बना रहा है। यहां गोडाउन एरिया की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। एमसी यहां यहां पर सड़कें बनाने के लिए कई बार दावा कर चुकी है। अधिकारी कह देते हैं कि यहां जल्द ही सड़कों की हालत सुधारी जाएगी लेकिन आज तक हुआ कुछ भी नहीं। सरकार को इस एरिया से हर साल गोदामों से अच्छा खासा रेवेन्यू मिलता है। इसके बाद भी सड़कों की हालत बेहद खराब है।

खराब सड़कों के चलते होते हैं हादसे: गोडाउन एरिया में सड़कों की हालत खराब होने के चलते यहां से गुजरने वाले वाहन अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। कुछ दिन पहले यहां खराब सड़क पर एक ट्रक के पहिए मिट्टी में धंस गए। गनीमत यह रही कि ट्रक पलटा नहीं। क्रेन की मदद से ट्रक के धंसे हुए टायरों को बाहर निकाला गया। इस काम में करीब दो घंटे लग गए। यहां आए दिन कोई न कोई ट्रक खराब सड़क के कारण मिट्टी में फंस जाता है। यहां कारोबार करने वाले लोग पिछले करीब 10 साल से ऐसे हालात से जूझ रहे हैं। कुछ सड़कें तो पैदल चलने लायक भी नहीं बची हैं। कुछ साल पहले यहां के कारोबारियों ने डीसी मोहाली को भी इस बारे में शिकायत दी थी लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया है।

अंदरूनी सड़कों की खस्ता हालत के कारण उन सैकड़ों लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है जो पभात एरिया में रहते हैं और रोजाना रोजगार के लिए चंडीगढ़ के निजी या सरकारी ऑफिसों का आना-जाना करते हैं। इस एरिया में नेशनल हाईवे के साथ बनी सर्विस रोड का आधा किलोमीटर के करीब हिस्सा गड्ढों के चलते इतना खराब है कि लोगों का यहां से गुजरना भी मुश्किल है। इन गड्ढों में से गुजरते समय वाहनों को तेज झटके लगते हैं। कई ट्रांसपोर्टर इस एरिया का नाम सुनते ही व्यापारियों से ट्रक का भाड़ा दोगुना मांगते हैं। प्राइवेट गाड़ियां भी खराब सड़कों के चलते क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सड़क के गड्ढों से लोगों में इतना डर है कि वे यहां से गुजरने की बजाय जीरकपुर-पंचकूला लाइटों की ओर से घूम कर चंडीगढ़ और पभात गांव में बसी अवैध काॅलोनियों में आते-जाते हैं। गांव पभात के लोगों के अलावा जरनैल एन्कलेव, जरनैल एन्कलेव फेस 2 गुरदेव नगर, शिवा एन्कलेव और सीटी एन्कलेव के लोगों का कहना है कि गोडाउन एरिया की सड़कों की अनदेखी की जा रही है जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।

गोडाउन एरिया के साथ भेदभाव जैसी कोई बात नहीं है। आगामी मीटिंग में इस एरिया की सड़कों और अन्य सुविधाओं के लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा। -कुलविंदर सोही, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर

विकास कार्य के लिए पार्षद मीटिंग कर रेजोल्यूशन पास करते हैं। इसके बाद अधिकारी उन कामों का एस्टीमेट बनवाकर काम शुरू करवाते हैं। -सुखजिंदर सिंह, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zirakpur News - people said despite paying crores of rupees tax to mc the city is craving for development


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pUHBv9
via
लोग बोले, एमसी को करोड़ों रुपए टैक्स देने के बावजूद डेवलपमेंट के लिए तरस रहा शहर लोग बोले, एमसी को करोड़ों रुपए टैक्स देने के बावजूद डेवलपमेंट के लिए तरस रहा शहर Reviewed by Dibyendu on 18:59 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.