भास्कर संवाददाता | पटियाला
विश्वकर्मा दिवस के मौके पर राजपुरा रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन करवाया गया, वहीं पीआरटीसी वर्कशॉप में मुलाजिमों की ओर से पूजा की गई और अपने औजार दूध से धोए। इस मौके पर आर्य समाज के विश्वकर्मा मंदिर में लोकसभा सदस्य परनीत कौर ने शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। उनके साथ भगवान विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के सीनियर एडवोकेट बलवंत सिंह, सुखदेव सिंह, चेयरमैन बचन सिंह, काका सिंह, सुरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के जितेंदर सिंह व सलाहकार एडवोकेट अमरीक सिंह, गुरमेल सिंह, सुनील सिंह, सोहन सिंह, शेर सिंह, जगजीत सिंह और विश्वकर्मा भाईचारे के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इसमें गुरुद्वारा लुधियाना, गुरुद्वारा संत बाबा जीवन सिंह, गुरुद्वारा रामगढ़िया गुरु नानक नगर का विशेष योगदान रहा।
विश्वकर्मा दिवस पर अौजार धौते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BR0lyr
via
िवश्वकर्मा दिवस पर पूजनकर दूध से धोए अौजार
Reviewed by Dibyendu
on
18:53
Rating:
No comments: