Breaking News

test

घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों से चौकी इंचार्ज ने किया दुर्व्यवहार

जीरकपुर | सन्नी एन्क्लेव में पुलिस की ओर से पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने के खिलाफ शनिवार को डेराबस्सी प्रेस क्लब में प्रधान हरजीत सिंह लक्की के नेतृत्व में मीटिंग हुई। इसमें सब डिवीजन डेराबस्सी के पत्रकारों के साथ हिस्सा लेते हुए इस घटना की निंदा की। पत्रकारों ने एसएसपी मोहाली से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। हरजीत सिंह लक्की, महा सचिव मनोज राजपूत ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने नरपिंदर सिंह के खिलाफ उचित कार्रवई न की तो पत्रकार संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे, जिसके जिम्मेदार पुलिस के उच्च अधिकारी होंगे। नरपिंदर सिंह शुरू से ही विवादों में रहा है। इससे पहले वह बनूड़ में भी लोगों के साथ बदसलूकी करता रहा है जिसके चलते उसके खिलाफ काफी शिकायतें हो चुकी हैं। शुक्रवार की रात जीरकपुर के सन्नी एन्क्लेव में रास्ते को लेकर हुए विवाद की मौके पर कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ बुरा बर्ताव किया। मुबारिकपुर चौकी इंचार्ज ने पत्रकारों के कैमरे छीन लिए और विरोध करने पर मारपीट भी की। फोटो खींच रहे पत्रकार जगजीत का कैमरा, मोबाइल और लैपटाप छीन लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pRstij
via
घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों से चौकी इंचार्ज ने किया दुर्व्यवहार घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों से चौकी इंचार्ज ने किया दुर्व्यवहार Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.