Breaking News

test

जगत सेवक कॉलेज मेहना ने सत्यम कॉलेज को हराया

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा आयोजित चार दिवसीय इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरु नानक कॉलेज फॉर गर्ल्स में किया गया। यह टूर्नामेंट श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित है। टूर्नामेंट में पहले दिन 12 कॉलेजों से लड़कियों की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मनजीत सिंह बरकंदी (पूर्व जिलाध्यक्ष शिअद) ने मुख्यातिथि और डॉ. इकबाल सिंह संधू (पंजाब विश्वविद्यालय सेनेटर और प्राचार्या (विश्वविद्यालय कॉलेज, सिक्खवाला) ने विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर मनजीत सिंह बरकंदी, डॉ. इकबाल संधू, कॉलेज की प्रबंधक समिति के अतिरिक्त सचिव, सरूप सिंह नंदगढ़, कॉलेज प्राचार्या डॉ. तेजिन्दर कौर धालीवाल ने खिलाड़ियों से जान-पहचान की। कॉलेज प्राचार्या डॉ. तेजिन्दर कौर धालीवाल ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख गगनदीप कौर, सुरिन्दर कौर एवं प्रशिक्षक हरविदंर सिंह विर्क को कबड्डी टूर्नामेंट के सफलतार्पूवक आयोजन के लिए बधाई दी। अमरीक सिंह सहायक प्रो. खालसा कॉलेज बेगोवाल, राम सिंह, एमआर कॉलेज, फाजिल्का, परमजीत सिंह डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन कपूरथला, जसपाल सिंह राणा, डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन, सुनील ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार बतौर अधिकारी के अलावा अमरजीत सिंह प्रशिक्षक भी उपस्थित हुए। मंच संचालक की भूमिका डॉ. सुखविन्दर सिंह, वरिन्दर कौर ने बखूबी निभाई। कबड्डी मुकाबलों में जगत सेवक कॉलेज मेहना ने सत्यम कॉलेज अबोहर, एमआर कॉलेज फाजिल्का ने जीजीएस खालसा कॉलेज कमालपुर पर, खालसा कॉलेज सिद्धवांखुर्द ने दशमेश गर्ल्स कॉलेज बादल पर, देव समाज कॉलेज फिरोजपुर ने विश्वविद्यालय कॉलेज सिक्खवाला पर, जगत सेवक मेहना कॉलेज ने एमआर कॉलेज फाजिल्का पर विजय हासिल की। कबड्डी क्वालीफाइड मैच में से देव समाज कॉलेज फॉर वूमैन, फिरोजपुर ने विश्वविद्यालय कॉलेज सिक्खवाला पर विजय प्राप्त की।

टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी (दाएं) मुख्यातिथि मनजीत सिंह बरकंदी को सम्मानित करते कॉलेज प्रिंसिपल तेजिन्द्र कौर धालीवाल व साथ अन्



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abohar News - jagat sevak college mehna defeated satyam college
Abohar News - jagat sevak college mehna defeated satyam college


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2r23sBw
via
जगत सेवक कॉलेज मेहना ने सत्यम कॉलेज को हराया जगत सेवक कॉलेज मेहना ने सत्यम कॉलेज को हराया Reviewed by Dibyendu on 19:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.