Breaking News

test

मलेशिया नहीं जाने दिया तो गुस्से में पत्नी ने खाने में जहर देकर पति को मार डाला

मोगा.गांव कुस्सा में एक युवक ने पत्नी को मलेशिया नहीं भेजा तो नाराज पत्नी ने गेहूं में डालने वाली दवा को खाने में मिलाकर खिला दिया। इससे पति मौत हो गई। एसएचओ नवप्रीत सिंह ने बताया कि पत्नी कुलविंदर कौर, चाचा ससुर गुरदीप सिंह, उसकी बेटी गोल्डी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर तीनों की तलाश में रेड की जा रही है। गांव कुस्सा निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को बयान दिया कि उसका बेटा शमशेर सिंह (40) की गांव रोडे की कुलविंदर कौर से शादी हुई थी। दो बेटे भी हैं लेकिन कुलविंदर मलेशिया जाना चाहती थी।

पत्नी को बाहर नहीं भेजना चाहता था शमशेर

मृतक की मां ने बताया कि बेटा शमशेर पलबंर व इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर का काम करता था और पत्नी को विदेश नहीं भेजना चाहता था। इसके चलते दोनों में झगड़ा भी होता रहता था। शमशेर अपनी पत्नी कुलविंदर कौर से एक ही बात कहता था कि अगर वह विदेश चली जाएगी तो वह अकेला रह जाएगा। कुलविंदर कौर 8 अक्टूबर को मायके से आई थी, लेकिन उसकी जिद थी कि वह मलेशिया जाकर रहेगी।

विदेश भेजने के संबंध में चाचा ससुर से भी हुई थी कहा-सुनी...

मृतक की मां ने बताया कि 26 अक्टूबर बहू के चाचा गुरदीप सिंह, उसकी बेटी गोल्डी दीपावली का त्योहार देने के साथ-साथ बेटे शमशेर से कुलविंदर कौर को विदेश भेजने के संबंध में बात करने आए थे। इसको लेकर कहासुनी हो गई। कुलविंदर ने खाना बनाया और पहले चाचा व चचेरी बहन ने खाना खिलाया। इसके बाद दोबारा रसोई में जाकर बेटे शमशेर के लिए खाना लेकर आई। जैसे खाना खाया उसकी तबीयत खराब हो गई और उल्टियां करने लगा। इसके बाद बहू के चाचा व चचेरी बहन भाग गए।

मलेशिया जाने को लेकर पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद

जानकारी के अनुसार परिवार की आर्थिक हालत सही नहीं थी इस कारण कुलविंदर रोजी रोटी के लिए मलेशिया जाना चाहती थी। लेकिन शमशेर उसको रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों में अकसर झगड़ा भी होता रहता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शमशेर सिंह


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wk4JiK
via
मलेशिया नहीं जाने दिया तो गुस्से में पत्नी ने खाने में जहर देकर पति को मार डाला मलेशिया नहीं जाने दिया तो गुस्से में पत्नी ने खाने में जहर देकर पति को मार डाला Reviewed by Dibyendu on 18:37 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.