Breaking News

test

ऋषभ, पलक, सुनील और पूजा ने जीती दौड़ स्पर्धाएं

कुल्लू|युवा सेवाएं और खेल विभाग ने शमशी में एसएसबी के मैदान में लड़के-लड़कियों के दो-दो आयु वर्गों में 3000 मीटर और 5000 मीटर की जिला स्तरीय दौड़ स्पर्धाएं आयोजित कीं। अंडर-15 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ डुघीलग स्कूल के ऋषभ ठाकुर ने जीती, जबकि खराहल स्कूल के रोहन और प्रकाश क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में भी डुघीलग स्कूल की पलक प्रथम, साईं स्टार स्कूल कुल्लू की रीता द्वितीय और खलोगी स्कूल की सुदेक्षा तृतीय रही। अंडर-19 आयु वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में डोभी के सुनील पहले, खराहल के डिने राम दूसरे और खराहल के रविंद्र तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में खलोगी स्कूल की पूजा, संगीता और प्रोमिला ने पहले तीनों स्थानों पर कब्जा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32RCBWJ
via
ऋषभ, पलक, सुनील और पूजा ने जीती दौड़ स्पर्धाएं ऋषभ, पलक, सुनील और पूजा ने जीती दौड़ स्पर्धाएं Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.