पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने मांगेवाल फेरी के दौरान राज्य स्तरीय 82 किलो भार वर्ग में कांस्य का तगमा जीतने वाले गुरजंट सिंह पहलवान का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर सर्व भारती ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व विधानकार ठाकुर राम लाल व जिला रोपड़ कुश्ती संस्था के महासचिव हकीम हरमिंदरपाल सिंह मिन्हास भी उपस्थित थे। इस मौके पर सरपंच जसविंदर कौर, नगर कौंसिल के अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता, पैपसू रोडवेज के डायरेक्टर कमल देव जोशी, संजीव कंवर, सूरत सिंह बासोवाल, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम सिंह बासोवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, नंबरदार कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह मिन्हास व अन्य मौजूद थे।
पहलवान को सम्मानित करते हुए राणा केपी सिंह व अन्य।
शूटिंग मुकाबले में खालसा स्कूल के गुरसिमरन सिंह थर्ड
भास्कर संवाददाता | रोपड़
राज्य स्तरीय शूटिंग मुकाबले जोकि गोबिंद नेशनल कॉलेज नारंगवाल (लुधियाना) में करवाए गए, में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोपड़ के खिलाड़ी गुरसिमरन सिंह ने एयर पिस्टल के 10 मीटर ईवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसका स्कूल में पहुंचने पर प्रिंसिपल कुलविंदर सिंह माहल ने सम्मान किया गया व कोच नरेंद्र सिंह बंगा को बधाई दी। इस मौके पर वनीत भल्ला, हरप्रीत कौर मांगट, सुखप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wuf23Z
via
कांस्य पदक जीतने वाले गुरजंट सिंह को किया सम्मानित
Reviewed by Dibyendu
on
19:02
Rating:
No comments: