Breaking News

test

सोलंग नाला की मक डंपिंग साइट पर बने फिल्म सिटी:अनूप राम

मनाली| सोलंगनाला की रोहतांग टनल के पास मक ढंपिंग साइट पर फिल्म सिटी बनाया जाए तो इससे जहां मनाली के पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा। स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मनाली होटलियर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूपराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनाली के पर्यटन व्यवसाय में इस वर्ष काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे निपटने को कार्यकारिणी ने काफी सुझाव दिए हैं। जिनमें रोहतांग के लिए पर्यटक वाहनों की संख्या 1200 से 3000 करने, पहले से चल रही टैक्सियों को रोके बिना रोहतांग के लिए इलैक्ट्रिक टैक्सी सेवा को बढ़ावा देने, अनछुए पर्यटक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, होटल कमरों में ओवर चार्जिंग न करने आदि सुझाव आए हैं। बैठक में अन्य मसलों पर चर्चा हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JqngVD
via
सोलंग नाला की मक डंपिंग साइट पर बने फिल्म सिटी:अनूप राम सोलंग नाला की मक डंपिंग साइट पर बने फिल्म सिटी:अनूप राम Reviewed by Dibyendu on 18:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.