Breaking News

test

65 युवाओं ने किया रक्तदान

समाज सेवी संस्था श्री बालाजी समाज सेवा संघ द्वारा गांव दानेवाला सतकोसी में समाघ धर्म कांटा पर सुखमण बराड़ की याद में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रधान गगन मल्होत्रा ने बताया कि सरकारी अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब ब्लड बैंक की ब्लड ट्रांस्फ्यूजन अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कौर के नेतृत्व में लगे इस कैंप में 65 युवाओं ने रक्तदान किया। कैंप को सफल बनाने में गांव में संघ के सदस्य गुरपाश सिंह, राम सिंह बराड़, गुरबचन सिंह, परमजीत सिंह, गुरभेज सिंह, सुखजिंदर सिंह व संघ के रक्तदानी सदस्यों का सहयोग रहा। सभी रक्तदानियों को संघ द्वारा मैडल व प्रशंसा पत्र अाैर ब्लड बैंक द्वारा सरकारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NtLmzJ
via
65 युवाओं ने किया रक्तदान 65 युवाओं ने किया रक्तदान Reviewed by Dibyendu on 19:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.