नए साल के जश्न में आए मेहमानों को पहले सर्व किया और फिर खुद खाना खाकर सोए चार कैटरर, सुबह होते होते बन गए लाश
मोहाली.रात को सेक्टर-69 मोहाली में आयोजित नए साल के जश्न में आए महमानों को कैटरर्स ने पहले खाना सर्व किया औरउसके बादखुुद भी खाया। पार्टीखत्म होते और सब समेटने में सुबह के तीन बज गए। यहां मौजूद 6 में से4 कैटरर्स ने ठंड में घर जाने की बजायवहीं सो जाना बेहतर समझा।
इसलिएलॉन में जलती अंगीठीको कमरे में उठाकर रख लिया।बता दें कि लॉन के साथ स्थित यह वही कमरा था जहां खाने पीने का सामान रखा था। चारों रात को इसी कमरे में सोए थे। सुबह कोठी मालिक जब उठाने गएतो सबको आवाज लगाई।पर कोई नहीं उठा क्योंकि चारों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।कोठी मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और चारों की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मोहाली फेज-6 स्थित अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं चारों के घर वाले भी मौके पर हैं।चारों मूल रूप से यूपी के रहनेवाले हैं परयहां काम करते हैं।मृतकों की पहचान मौलीजागरां निवासी 33 वर्षीय द्वारिका और कांसल निवासी24वर्षीय धर्म सिंह, 17 वर्षीय रजनीश और20वर्षीय अमित केरूप में हुई है।
कंटेंट: विनीत राणा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QdTQh1
via
No comments: