अमृतसर. अमृतसर में बुधवार को पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर के घर पर हमले की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने घर में खड़ी कार के शीशे तोड़ डाले, वहीं घर की दूसरी चीजों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के मुताबिक इस वारदात की वजह लूट की नीयत मानी जा रही है, हालांकि इंस्पेक्टर की तरफ से की गई हवाई फायरिंग के चलते बदमाश भाग खड़े हुए। बहरहाल विभाग की टीम छानबीन में जुटी है।
मामला न्यू अमृतसर की नेशनल सिटी का है। इंस्पेक्टर अश्विनी शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे 10-15 के करीब युवकों ने उनके घर धावा बोल दिया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और फिर कार के शीशे तोड़ डाले। गनीमत रही कि वह घर पर ही थे और जब उन्होंने हवाई फायरिंग की तो हमलावर बदमाश भाग खड़े हुए। बाद में इंस्पेक्टर ने विभाग को सूचित किया तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अश्विनी शर्मा की मानें तो ये युवक लूटपाट की नीयत से घर में घुसे थे, लेकिन बचाव रह गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rJN35k
via
No comments: