चंडीगढ़.केंद्रीय बजट में हरियाणा को इस बार 735.37 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 8484.82 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया है। जो 2019-20 में 7749.45 करोड़ था। वहीं 2018-19 में यह 7350.10 करोड़ रुपए था। जिसमें कॉर्पोरेशन टैक्स की राशि सबसे ज्यादा 2609.91 करोड़ रुपए है।
इसके बाद सेंट्रल जीएसटी का हिस्सा है। जो 2568.14 करोड़ रुपए है। वहीं आयकर 2426.75 करोड़ रुपए है। हिसार के राखीगढ़ी में म्यूजियम बनने से प्रदेश को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और इस बार कृषि का बजट 5 फीसदी बढ़ाया गया है। कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिए किसान रेल चलाए जाने की योजना है। हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और इस बार कृषि का बजट 5 फीसदी बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले-राखीगढ़ी में ही बनेगा म्यूजियम
मुख्यमंत्रीमनोहर लाल खट्टर ने कहा कि म्यूजियम के निर्माण के लिए बजट घोषित होने के बाद हिसार का ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी विश्व पटल पर छा जाएगा। वित्तमंत्री ने बजट में पांच पुरातात्विक शहरों में म्यूजियम बनाने की घोषणा की है, जिनमें राखी गढ़ी शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37S3Djh
via
No comments: