Breaking News

test

मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदर्श गांव योजना के तहत किसानों को किया जागरूक


कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदर्श गांव योजना के तहत ग्राम पंचायत दाड़ला के खरसाल में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। कृषि प्रर्दशनी के माध्यम से विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। मेले में कृषि विषेशज्ञों द्वारा मृदा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई गई। प्रदेश पथ परिवहन उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से किसानों को जहां कृषि संबंधी जानकारी गांव स्तर पर ही मिलती है वहीं उनकी खेती संबंधी समस्याएं का समाधान घर-द्वार पर होता है। उप कृषि निदेशक कुलदीप वर्मा ने बताया कि मृदा परीक्षण के तहत सभी किसानों के लिए मिट्टी परीक्षण सुविधा व मृदा स्वास्थ्य का वितरण नि:शुल्क किया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंजना पटियाल, वीरेंद्र ठाकुर, वीना कपिल, जगन कटोच, राजेंद्र पटियाल, हरि चंद सहित कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c3w9Ru
via
मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदर्श गांव योजना के तहत किसानों को किया जागरूक मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदर्श गांव योजना के तहत किसानों को किया जागरूक Reviewed by Dibyendu on 18:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.