Breaking News

test

वेंडिंग जोन: दूसरे ड्रॉ में 65 को साइट अलॉट


पंचकूला नगर निगम की ओर से वीरवार को सेक्टर-19 में बनाए गए वेंडिंग जोन के लिए दूसरा ड्रॉ निकाला गया। इसमें 65 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट की जाएगी। कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-21 में एमसी के ज्वाइंट कमिश्नर संयम गर्ग के नेतृत्व में यह ड्रॉ हुआ।

पंचकूला नगर निगम के एग्जीक्यूटिव अफसर जरनैल सिंह का कहना है कि सेक्टर 19 में वंेडिंग जोन के लिए 254 रेहड़ी-फड़ी वालों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया था। इनमें से 85 रेहड़ी-फड़ी वाले ही वेरिफिकेशन के लिए आए थे। इनमें से 65 रेहड़ी-फड़ी वाले ही एलिजिबल पाए गए। वीरवार को इन 65 रेहड़ी-फड़ी वालों को ड्रॉ में जगह अलॉट कर दी गई। तीसरा ड्रॉ भी जल्द निकाला जाएगा। कोशिश होगी कि हर हफ्ते कुछ रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट कर दी जाए। इसके लिए वेरिफिकेशन का काम जारी रहेगा।

सेक्टर-19 में कुल 458 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट की जानी है। अब तक हुए दो ड्रॉ में एमसी 127 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट कर चुका है। अभी यहां 331 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट होनी बाकी है। शेष वेडिंग साइट के लिए जगह अगले हफ्ते अलॉट की जाएगी। सेक्टर-19 में स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 के तहत रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट करने के लिए वेडिंग जोन बनाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है। शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाकर काम धंधा करने वालों का एमसी ने रूद्राभिषेक एजेंसी से सर्वे कराया था।

दूसरी ओर फुटपाथ वर्कर स्वरोजगार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सभी रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट होने तक पुरानी जगह पर काम करने की इजाजत देने की मांग को लेकर जारी धरना वीरवार को 58वें दिन भी जारी रहा।

वह सेक्टर 14 में एमसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं। धरने की अध्यक्षता समिति के उप प्रधान सुभाष चंद ने की। उनका कहना है कि संघर्ष समिति ने 2 मार्च को विधानसभा कूच करने और विधानसभा का घेराव करने का फैसला किया है। इसके लिए समिति के 10-10 मेंबर्स का जत्था विभिन्न सेक्टरों में जाकर प्रचार करेगा।

पर्ची से ड्रा प्रक्रिया में हिस्सा लेते वेंडर्स।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchkula News - vending zone site allot to 65 in second draw


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vnnvNg
via
वेंडिंग जोन: दूसरे ड्रॉ में 65 को साइट अलॉट वेंडिंग जोन: दूसरे ड्रॉ में 65 को साइट अलॉट Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.