Breaking News

test

लुधियाना में बंद ग्यासपुरा फाटक के नीचे से निकल रहे थे 10-12 लोग, अमृतसर शताब्दी की चपेट में आए, 3 की मौत, कई गंभीर

लुधियाना.लुधियाना-दिल्ली रेलवे लाइन स्थित ग्यासपुरा फाटक पर शनिवार शाम 8:10 बजे बड़ा हादसा हुआ। फाटक बंद होने के बाद भी रेलवे लाइन पार करने की कोशिश करते समय दिल्ली से अमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में करीब 10 से 12 लोग आ गए। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक ली। ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान गुरप्रीत कौर, रत्नजीत सिंह और गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन कुमार और सनी समेत कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक अगर ट्रेन मौके पर न रोकी जाती तो वहां पर मरने वालों की संख्या बढ़ सकती थी। शताब्दी एक्स. ग्यासपुरा फाटक के पास पहुंची ही थी कि फाटक क्रॉस कर लाइनों पर खड़े करीब 10-12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। लोग जिन वाहनों पर सवार थे, वह वाहन कई मीटर तक घिसटते चले गए व क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों व घायलों को उनके परिजनों और पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में पहुंचाया।

ट्रेस पासिंग का मामला दर्ज किया, 5 वाहन जब्त

लुधियाना रेलवे के एरिया चीफ मैनेजर परमिंदर सिंह ने बताया यह मामला ट्रेस पासिंग का है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद जो लोग अपने वाहनों को ट्रैक पर ले आए थे, वह ट्रेन की चपेट में आए हैं। पुलिस ने 5 वाहन जब्त किए हैं। दूसरी तरफ, जीआरपी के डीएसपी प्रदीप संधू ने बताया जो लोग ट्रेन की चपेट में आए हैं, उन पर ट्रेस पासिंग का मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में रेलवे के किसी अधिकारी की कोई गलती नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घर जाने की जल्दी में सभी नियम-कायदे ताक पर रख ट्रैक पार कर रहे थे लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32OjVbr
via
लुधियाना में बंद ग्यासपुरा फाटक के नीचे से निकल रहे थे 10-12 लोग, अमृतसर शताब्दी की चपेट में आए, 3 की मौत, कई गंभीर लुधियाना में बंद ग्यासपुरा फाटक के नीचे से निकल रहे थे 10-12 लोग, अमृतसर शताब्दी की चपेट में आए, 3 की मौत, कई गंभीर Reviewed by Dibyendu on 16:28 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.