}पुलिस चौकी के आसपास रहने वाले लोगों के घर ही सुरक्षित नहीं
प्रॉपर्टी कारोबारी मदन लाल जिंदल के घर में चोरी हो गई। चोर घर से कैश समेत सोने और चांदी की ज्वेलरी ले गए। चोरी तब हुई, जब जिंदल परिवार के साथ शादी के फंक्शन में जीरकपुर गए थे। चोरी की इस वारदात के बाद पंचकूला पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिस मकान में चोरी हुई, वह वह सेक्टर-21 पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। चोर घर से 15 किलो चांदी का सामान, 50 तोले से ज्यादा की गोल्ड की ज्वेलरी, डायमंड और करीब 7.25 लाख रुपए कैश ले गए।
असल में सेक्टर-21 के मकान नंबर-191 में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी मदन लाल जिंदल केे परिवार में शादी समारोह था। पूरी फैमिली शादी में थी। घर में किसी के न होने का मौका देखकर चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और कैश समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ये सामान हुआ चोरी... 8 गोल्ड के कड़े, दो डायमंड के सेट, दो गिन्नी, दो जोड़ी गोल्ड के टॉप्स, 15 किलो चांदी, एक गोल्ड का कड़ा, दो एलईडी, 7 महंगी घड़ियां, 8 ज्वेलरी सेट शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VAqkoP
via
प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से 7.25 लाख समेत 50 तोले सोने की ज्वेलरी चुराई
Reviewed by Dibyendu
on
18:22
Rating:
No comments: