Breaking News

test

अतिक्रमण हटाने का अभियान बंद होते ही बाजार में दोबारा सजने लगी रेहड़ी-फड़ी


शहर में करीब ढाई माह के अंतराल के बाद दोबारा रेहड़ी-फड़ी सजने लगी हैं। लगभग हर सेक्टर में शाम के समय रेहड़ी-फड़ी लग रही हैं। इसकी एक वजह शहर की मार्केटों में अवैध कब्जे हटाने की मुहिम बंद होना भी है। पिछले दो-ढाई हफ्तों से मार्केटों में थड़े, बरामदों और पार्किंग एरिया में रेहड़ी-फड़ी वालों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को न पंचकूला नगर निगम और न हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ही हटाया है।

शहर में स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 लागू होने के कारण रेहड़ी-फड़ी वालों को हटा दिया गया था। वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स को बैठाने का प्रोसेस काफी स्लो है। पिछले दो माह में अब तक पंचकूला नगर निगम केवल 127 रेहड़ी-फड़ी वालों को ही जगह अलॉट कर सका है। इनमें से भी 65 को बीते वीरवार को ही जगह अलॉट की गई है। वेंडिंग जोन में जगह अलॉट होने में देरी के कारण रेहड़ी-फड़ी वालों ने दोबारा पहले वाली साइट पर अपनी रेहड़ी-फड़ी लगानी शुरू कर दी है।

सेक्टर 9, 14, 15, 16, 20 और 21 की मार्केटों में रेहड़ी-फड़ी लग रही हैं। सेक्टर 20 में तो शाम के समय 50 से ज्यादा रेहड़ी-फड़ी लग रही है।
इनमें से कई में शाम के समय ओपन एरिया में वेज, नान वेज खाने-पीने का सामान बिक रहा है। कुछ लोग पार्किंग एरिया में गाड़ी लगाकर इसमें बैठकर ड्रिंक करते हैं और रेहड़ी-फड़ी
वालों से खाने-पीने का सामान ले लेते हैं। एमसी एरिया में
3718 लोग रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। इनमें से सिर्फ 58.2 परसेंट यानि 2166 ही पंचकूला के रेजिडेंट्स हैं।

शेष सभी रेहड़ी-फड़ी वाले चंडीगढ़ या पंजाब के पड़ोसी शहरों से पंचकूला आकर रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत केवल पंचकूला के रेजिडेंट्स को ही वेंडिंग जोन में पहले जगह अलॉट करने का फैसला किया गया है। वेंडिंंग जोन में जगह अलॉट करने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अभी केवल सेक्टर 19 में ही 458 वेंडर्स के लिए
जगह तैयार की गई है। इनमें से भी एमसी केवल 127 साइट ही अब तक अलॉट कर पाया है। शहर में रेहड़ी-फड़ी को सही ढंग से रेगुलेट करने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 लागू किया जाना है। एक्ट के तहत रेहड़ी फड़ी वालों को लाइसेंस जारी करने से पहले रूद्राभिषेक इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी से सर्वे कराया गया है। सर्वे के आधार पर एमसी एरिया में कुल 3718 रेहड़ी-फड़ी वाले हैं। इनमें से पड़ोसी शहर चंडीगढ़ के 25.5 परसेंट यानि 949 वेंडर्स है जोकि यहां आकर रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। इसके अलावा 13.5 परसेंट यानि 503 वेंडर्स हरियाणा, 2.8 परसेंट यानि 100 वेंडर्स पंजाब के रेजिडेंट्स हैं।
पंचकूला नगर निगम दो ड्रॉ आयोजित कर सेक्टर 19 में 127 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट कर चुका है। इनमें से 62 वेंडर्स को 14 फरवरी को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सर्टिफिकेट देकर सेक्टर 19 में जगह अलॉट की थी। अभी तक अलॉट साइट पर किसी ने भी काम शुरू नहीं किया है।

इस अलॉटी का कहना है कि एमसी ने सेक्टर 19 में जहां वेंडिंग जोन बनाया है, वह एक कोने में हैं। इन वेंडर्स का
कहना है कि यहां कौन खरीददारी करने आएगा। वह वेंडिंग जोन में काफी कम जगह देने की भी शिकायत कर रहे हैं जिस वजह से कोई भी वेंडिंग जोन में
बैठकर काम करने के लिए तैयार नहीं है। हर वेंडर को चार फीट चौड़ी और छह फीट लंबी जगह काम करने के लिए दी गई है। अतिक्रमण की इस मंडी के सजने से स्थानीय लोगों को
काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात मिलनी चाहिए।

सेक्टर-19 में एक पेज का ड्रॉ. रह गया है। यह अगले हफ्ते हो जाएगा। इसके बाद सेक्टर 19 में रेहड़ी-फड़ी लगने नहीं दी जाएगी। इसके बाद सेक्टर 15 में वेंडिंग जोन की साइट अलॉटमेंट का काम शुरू होगा। सेक्टर 15 में साइट अलॉट होने के बाद इस सेक्टर में भी रेहड़ी-फड़ी नहीं लगने देंगे। सेक्टर 19 में अब तक जिन्हें साइट अलॉट हुई है, उन्हें जल्द यहां काम शुरू करने के लिए कहा गया है। वर्ना इनकी साइट अलॉटमेंट रद्द कर दी जाएगी। ये लोग अपने हिसाब से वेंडर्स साइट पर सामान रखने के लिए स्ट्रक्चर बनवा रहे हैं। कई वेंडर्स सोमवार से वेंडिंग जोन में अपना काम शुरू कर देंगे।

जरनैल सिंह, एग्जिक्यूटिव अफसर, पंचकूला नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchkula News - as soon as the drive to remove the encroachment stopped the market started to decorate again
Panchkula News - as soon as the drive to remove the encroachment stopped the market started to decorate again


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tkccxi
via
अतिक्रमण हटाने का अभियान बंद होते ही बाजार में दोबारा सजने लगी रेहड़ी-फड़ी अतिक्रमण हटाने का अभियान बंद होते ही बाजार में दोबारा सजने लगी रेहड़ी-फड़ी Reviewed by Dibyendu on 18:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.