Breaking News

test

7 से 9 मार्च तक शीश महल में होगा जिला उद्यम समागम


जिले में कार्य कर रही इंडस्ट्री को उसकी जरूरत के अनुसार कुशल कर्मी और जिले के युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार उनके घर के समीप ही रोजगार देने के लक्ष्य से एक और रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास डाॅ. प्रीति यादव ने मिनी सचिवालय में इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला उद्यम समागम के नाम से यह रोजगार मेला 7 से 9 मार्च तक शीश महल में आयोजित किया जाएगा। इसमें 60 से 70 दुकानें लगाई जाएंगी। इसके अलावा तीन दिनों तक तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। एडीसी ने बताया कि इस ट्रेड फेयर व प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी विभागों की स्टालें लगाई जाएंगी और प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3928AXc
via
7 से 9 मार्च तक शीश महल में होगा जिला उद्यम समागम 7 से 9 मार्च तक शीश महल में होगा जिला उद्यम समागम Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.