Breaking News

test

एनजीटी का डर: निगम टीम कूड़ा सेग्रिगेट न करने वालों के काट रही है चालान

}खुद ही गीला व सूखा कूड़ा अलग रखें... निगम पहले भी लोगों को बता चुका है कि घर में इकट्ठा होने वाले कूड़े को अलग-अलग कर रखें। लेकिन अब फैसला लिया गया कि घर का मालिक यह काम खुद करे, ताकि सफाई कर्मचारियों को गारबेज कलेक्ट कर उन्हें अलग करने में दिक्कत न हो। टीम ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों में दो बॉक्स लगाएं। एक में गीला कूड़ा और दूसरे में सूखा। वहीं, निगम सेक्रेटरी रनजीव कुमार ने कहा कि लोगों को पिछले दो साल से अवेयर किया जा रहा है। मुनादी भी करवाई गई हैं। घरों में पर्चे बंटवाएं गए। कई जगह तो गीले व सूखे के डिब्बे तक बांटे गए हैं। अब दो साल के बाद चार दिनों से चालान का काम शुरू किया गया है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से नगर निगम को 31 मार्च तक शहर के सारे गारबेज को अलग-अलग गीला व सूखा कर मैनेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते निगम की सेनिटेशन टीमें अब लोगों के घरों में जाकर चेकिंग कर रही है। जहां पर भी गारबेज सेग्रीगेट नहीं किया गया है, उनके चालान काटे जा रहे हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि निगम की ओर से लोगों को इसके प्रति पहले अवेयर करने के साथ-साथ घरों की चैकिंग कर पहले उन्हें नोटिस दिया जाए और उसके बाद चालान किए जाए। लेकिन अब निगम की टीमें लोगों के घरों में चेकिंग कर बिना नोटिस व अवेयर किए सीधा 250 रुपए का चालान काट थमा रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। एनजीटी के आगे चालान का आंकड़ा दिखाने के लिए जो निगम टीम कार्रवाई कर रही है, उससे लोग आहत हैं। लोगों की माने तो एकाएक चालान काटने की प्रक्रिया को शुरु किया जाना लोगों पर भारी हैं।

निगम की टीमें शहर के कई फेजों में घरों में जाकर चेक कर रही हैं। टीम सदस्यों ने एरिया को जोन में बांटा हुआ हैं। टीमें सीधा लोगों के घरों में जाकर यह चेक करती हैं कि गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग कर रखा गया है या फिर एक ही जगह मिला दिया गया हैं। जिन घरों में कूड़ा अलग-अलग मिलता है, वहां से टीम वापस आ जाती है लेकिन जहां पर ऐसा नहीं होता, वहां 250 रुपए का चालान काट कर मालिक को थमा देती है। निगम के अनुसार एक बार पकड़े जाने पर पहला चालान 250 रुपए हैं और दूसरी बार पकड़े जाने पर भी चालान 250 रुपए ही है। यदि फिर भी काेई नहीं समझता और गीले व सूखे कूड़े को एक ही जगह मिक्स कर रखता है तो फिर निगम की टीमें चालान नहीं काटेगी, बल्कि उस शख्स को कोर्ट में लेकर जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - fear of ngt corporation team is cutting invoices of those who do not segregate garbage


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T80QNQ
via
एनजीटी का डर: निगम टीम कूड़ा सेग्रिगेट न करने वालों के काट रही है चालान एनजीटी का डर: निगम टीम कूड़ा सेग्रिगेट न करने वालों के काट रही है चालान Reviewed by Dibyendu on 18:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.