Breaking News

test

सिलाई एवं ब्यूटी कोर्स के सार्टिफिकेट बांटे


अमरनाथ अग्रवाल सर्वधर्म प्रार्थना स्थल, अमरावती, वेद ज्ञान एवं महिला विकास केंद्र में लड़कियों के लिए शुरु किए गए ट्रेनिंग सेंटर की पांचवीं वर्षगांठ पर सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर, कटिंग, ब्यूटी पार्लर कोर्स पूरा होने पर सार्टीफिकेट बांटे गए। समाजसेविका अंजू गोयल ने लड़कियों को सार्टीफिकेट बांटे। अंजू गोयल ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना स्थल में ग्रामीण क्षेत्र की गरीब लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर से संबंधित कोर्स मुफ्त कराकर उन्हें रोजगार करने व अपने परिवार की आर्थिक मदद करने योग्य बनाकर महिला सशक्तिकरण में योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को गरीब लड़कियों की मदद करनी चाहिए। लड़कियों ने प्रार्थना स्थल के प्रबंधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हुनर घर पर भी काम आ जाता है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो सकेगी। अब उन्हें घर वालों से पैसे नहीं मांगने पड़ते। वहीं घर वालों को घर खर्च देने के लायक बन गई है। संस्था के चेयरमैन कुलभूषण गोयल, हरगोबिंद गोयल का भी लड़कियों ने आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchkula News - sewing and beauty course certificates distributed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3afI4d8
via
सिलाई एवं ब्यूटी कोर्स के सार्टिफिकेट बांटे सिलाई एवं ब्यूटी कोर्स के सार्टिफिकेट बांटे Reviewed by Dibyendu on 18:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.