बरवाला/रायपुररानी| हरियाणा पोल्ट्री फार्मर्स एसोसिएशन बरवाला की ओर से फीड में दवाई मिलाने का कोर्स शुरू करवा दिया गया है। एसोसिएशन प्रधान दर्शन सिंगला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फीड में दवाई मिलाने का कोर्स 8 अप्रैल तक चलेगा। फीड में सैरामाईजीन दवाई का कोर्स शुरू करवा दिया है। पोल्ट्री फार्मर्स को स्प्रे करवाने के निर्देश भी दिए गए है। पोल्ट्री फार्मर्स अपने - अपने गांवों में स्प्रे करवाने को प्राथमिकता दे। प्रधान ने कहा कि एसोसिएशन को इलाका में मक्खियों की समस्या की कोई शिकायत नही मिलनी चाहिए। पोल्ट्री फार्मर्स दवाई का रिकॉर्ड बनाए और प्रशासन द्वारा चेक किए जाने पर अपना दवाई रिकॉर्ड दिखाए। प्रधान ने यह भी कहा कि पोल्ट्री फार्मर्स दवाई के बिलों का रिकॉर्ड एसोसिएशन के पास जमा करवाएंगे। एसोसिएशन की ओर से समस्या के हल करवाने को प्राथमिकता दिए जाने के लिए फीड में दवाई मिलाने का कोर्स शुरू करवा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wMM1Ym
via
पोल्ट्री फार्मर्स बरवाला की ओर से फीड में दवाई मिलाने का कोर्स शुरू करवाया
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: